रोटरी मिडटाउन ने कुष्ठ आश्रम में बांटे कंबल

शामली जेएनएन। रविवार दोपहर में नगर के कुष्ठ आश्रम में मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी व रोटरी क्लब मिडटाउन-रोटरेक्ट क्लब मिडटाउन के सदस्यों ने आश्रम में रहने वाले प्रत्येक परिवार को शीतलहर से बचाने के लिए कंबल वितरित किए। जगह-जगह अलाव की व्यवस्था भी की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 11:32 PM (IST)
रोटरी मिडटाउन ने कुष्ठ आश्रम में बांटे कंबल
रोटरी मिडटाउन ने कुष्ठ आश्रम में बांटे कंबल

शामली, जेएनएन।

रविवार दोपहर में नगर के कुष्ठ आश्रम में मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी व रोटरी क्लब मिडटाउन-रोटरेक्ट क्लब मिडटाउन के सदस्यों ने आश्रम में रहने वाले प्रत्येक परिवार को शीतलहर से बचाने के लिए कंबल वितरित किए। जगह-जगह अलाव की व्यवस्था भी की गई है। रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष डाक्टर रीति नाथ शुक्ला ने कहा कि उनका क्लब व रोटरेक्ट क्लब मिडटाउन सेवा कार्यों में अनवरत रूप से प्रयासरत हैं। सदस्यों ने अन्य लोगों से भी अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

203 चश्मों का निश्शुल्क वितरण

शामली: लोक स्वास्थ्य सेवा समिति शामली ने रविवार को 203 चश्मों का निश्शुल्क वितरण किया। सरकारी अस्पताल रोड पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी और संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है। कुलदीप गोयल ने बताया कि अगला कैंप 14 फरवरी दिन रविवार को लगेगा।

कोरोना के मिले चार केस, पांच हुए स्वस्थ

शामली: जिले में कोरोना केस कम हो रहे है, लेकिन केस मिलने कम नहीं हुए है। कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिले में रविवार को पांच कोरोना संक्रमित केस मिले, वहीं पांच मरीज स्वस्थ हुए। इस तरह से जिले में 3529 लोग स्वस्थ हो चुके है। कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए फिलहाल तक 217648 सैंपल लिए जा चुके है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग अनिवार्य तौर पर करें। कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी