अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार

संवाद सूत्र, कांधला : ईद मिलन के लिए बुढ़ाना जा रहा एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 09:57 PM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार
अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार

संवाद सूत्र, कांधला : ईद मिलन के लिए बुढ़ाना जा रहा एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से ¨चताजनक हालत के चलते उसे रेफर कर दिया।

शनिवार की सुबह कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी 22 वर्षीय सावेज ईद पर्व पर अपनी बहन से मिलने के लिए बुढ़ाना जा रहा था। जब वह कांधला बुढ़ाना मार्ग पर गांव आट्टा के समीप पहुंचा तो, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक सड़क किनारे जा गिरा। उसे गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने उसे मौके से उठाकर उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के मद्देनजर घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

chat bot
आपका साथी