दीपावली को लेकर ऊर्जा निगम ने शुरू की तैयारी

दीपावली रोशनी का त्योहार है। इस दिन हर कोई विभिन्न तरह के बिजली के सजावटी सामान लगाता है। ऐसे में विद्युत का लोड एकाएक ही बढ़ जाता है। इसकी अभी से पावर कारपोरेशन ने तैयारी कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 12:05 AM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 12:05 AM (IST)
दीपावली को लेकर ऊर्जा निगम ने शुरू की तैयारी
दीपावली को लेकर ऊर्जा निगम ने शुरू की तैयारी

जेएनएन, शामली। दीपावली रोशनी का त्योहार है। इस दिन हर कोई विभिन्न तरह के बिजली के सजावटी सामान लगाता है। ऐसे में विद्युत का लोड एकाएक ही बढ़ जाता है। इसकी अभी से पावर कारपोरेशन ने तैयारी कर ली है। कारपोरेशन अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर व उप संस्थानों की जांच शुरू कर दी है ताकि दीपावल के दिन विद्युत आपूर्ति निर्बाध रहे। विभाग का प्रयास है कि दीपावली से पहले ऐसे स्थानों को पूरी तरह दुरस्त कर दिया जाए ताकि दीपावली पर किसी क्षेत्र या गांव में अंधेरा न रहे।

दीपावली से पूर्व ही सभी विद्युत उप संस्थानों पर लोड बढ़ने लगा है। अनेक स्थानों पर तार टूटने की शिकायत विभागीय अधिकारियों के पास पहुंच रही है। बुधवार को जिले में दर्जनों स्थानों पर तार टूटने व ट्रांसफार्मर से चिगारी छूटने की सूचना आयी। तत्काल यहां टीम भेजकर उन्हें सही कराया गया। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि रोज विद्युत लोड बढ़ रहा है। ऐसे स्थानों को चिहित किया जा रहा है, जहां तार जर्जर है या लगातार फाल्ट आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे स्थानों पर तारों को ठीक किया जा रहा है। कोशिश है कि दीपावली से पहले ऐसे स्थानों को पूरी तरह दुरस्त कर दिया जाए ताकि दीपावली पर किसी क्षेत्र या गांव में अंधेरा न रहे। फिलहाल हर विद्युत केन्द्र पर ट्रांसफार्मर में तेल व अन्य जरूरी सामान को परखा जा रहा है। अधीक्षण अभियंता जेके पाल ने कहा कि कोशिश है कि जिले में दीपावली पर लगातार विद्युत आपूर्ति की जाए। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी