मौलाना साद की तलाश में दिल्ली पुलिस की दबिश की उड़ती रही अफवाह

शामलीजेएनएन चार दिन पहले दिल्ली के मरकज निजामुदीन में जलसे के दौरान संक्रमित लोगों के मिलने के मामले में आरोपित मौलाना शाद की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने शामली क्षेत्र में दबिश दी। यह चर्चा पूरे दिन चलती रही। जनपद पुलिस ने इससे पूरी तरह से इंकार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 06:04 AM (IST)
मौलाना साद की तलाश में दिल्ली पुलिस की दबिश की उड़ती रही अफवाह
मौलाना साद की तलाश में दिल्ली पुलिस की दबिश की उड़ती रही अफवाह

शामली:जेएनएन:

चार दिन पहले दिल्ली के मरकज निजामुदीन में जलसे के दौरान संक्रमित लोगों के मिलने के मामले में आरोपित मौलाना शाद की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने शामली क्षेत्र में दबिश दी। यह चर्चा पूरे दिन चलती रही। जनपद पुलिस ने इससे पूरी तरह से इंकार किया है।

तब्लीगी जमात भेजने वाले दिल्ली के मरकज निजामुदीन क्षेत्र में चार दिन पहले धार्मिक जलसा किया था। जिसमें लगभग दो हजार लोग शामिल हुए थे। इनमें लगभग दो सैकड़ा लोग संक्रमित पाए गए थे। कई लोगों की मौत भी हो गई थी। वहां से काफी लोग अपने क्षेत्रों के लिए जाने के लिए भी निकल चुके थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मौलाना शाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मौलाना शाद शामली के कांधला निवासी है और काफी दिनों पूर्व दिल्ली में जाकर रहने लगे थे। मौलाना शाद की दिल्ली पुलिस को तलाश है। चूकि मौलाना शाद कांधला क्षेत्र के निवासी है इसी के चलते गुरुवार पूरे दिन चर्चा चलती रही कि दिल्ली पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कांधला व शामली क्षेत्र में दबिश दी है, लेकिन इसकी पुष्टि नही हो सकी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि ऐसा कुछ नही है, यदि दिल्ली पुलिस आती तो उनसे संपर्क करती या फिर किसी भी थाने में अपनी आमद जरुर कराती।

chat bot
आपका साथी