पांच लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए रविवार को मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 10:40 PM (IST)
पांच लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
पांच लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

शामली, जेएनएन। जिले में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए रविवार को मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की।

रविवार को लॉकडाउन के दौरान मिठाई, राखी व सुबह के समय दूध-सब्जी की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी तरह की दुकानें बंद रहीं। जिलेभर में लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया। सुबह के समय कुछ लोग दूध-सब्जी खरीदने के लिए बाजार पहुंचे। शहर के सभी बाजारों में सभी तरह की दुकानें बंद रहीं। शहर के हनुमान रोड, फव्वारा चौक, दिल्ली रोड, कैराना रोड, बुढ़ाना रोड आदि जगहो पर भी सन्नाटा पसरा रहा। जिलेभर में पुलिस ने चेकिग अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के फव्वारा चौक, शिव चौक, वर्मा मार्केट समेत जिलेभर में पुलिस ने चेकिग अभियान चलाते हुए वाहनों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के 67 वाहनों के चालान करते हुए 16,800 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने एक वाहन भी सीज किया है। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी लेकर चलने वाले 12 लोगों के वाहनों के चालान करते हुए 3000 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए हिरासत में लिया।

chat bot
आपका साथी