चला चेकिग अभियान, 107 वाहनों का चालान

नियमों के उल्लघंन पर बाजारों में वाहनों पर सवार होकर घूमने वालों के चालान काटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को पुलिस ने जिले भर में 107 वाहनों के चालान काट 39700 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 11:52 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:06 AM (IST)
चला चेकिग अभियान, 107 वाहनों का चालान
चला चेकिग अभियान, 107 वाहनों का चालान

शामली, जेएनएन। नियमों के उल्लघंन पर बाजारों में वाहनों पर सवार होकर घूमने वालों के चालान काटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को पुलिस ने जिले भर में 107 वाहनों के चालान काट 39700 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

सोमवार को यूं तो अनलॉक वन शुरू हो गया, लेकिन अभी प्रशासन ने जिले में राहत नहीं दी है। सोमवार को लॉकडाउन वाले आदेशों का ही पालन किया गया। बाजार भी दोपहर बारह बजे तक खोला गया। इसी के चलते पुलिस ने भी सख्ती बरती। बाजार बंद होने के बाद पुलिस ने बाजारो में वाहनों पर सवार होकर घूमने वाले युवकों के वाहनों के चालान काटे। वे यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। कई युवकों को चेतावनी भी दी गई। पुलिस के अनुसार जिले भर में 107 वाहनों के चालान किए गए। पांच वाहनों को सीज किया गया। 39700 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। नगर कोतवाली शामली प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम ने एक दर्जन वाहनों के ई-चालान किए।

chat bot
आपका साथी