छीना झपटी व छेड़छाड़ रोकने को पुलिस अलर्ट

जागरण संवाददाता, शामली : धनतेरस व दीपावली के पर्व पर बाजारों में आज सोमवार को भारी भीड़ र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 10:02 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 10:02 PM (IST)
छीना झपटी व छेड़छाड़ रोकने को पुलिस अलर्ट
छीना झपटी व छेड़छाड़ रोकने को पुलिस अलर्ट

जागरण संवाददाता, शामली : धनतेरस व दीपावली के पर्व पर बाजारों में आज सोमवार को भारी भीड़ रहीं। लोगों ने जमकर सामान खरीदा। विशेष तौर पर महिलाओं ने खरीदारी की। इस दौरान महिलाओं से छीन झपट व छेड़छाड़ के मद्देनजर बाजारों में पुलिस तैनात रही। अधिकारियों ने भी घूमकर बाजारों में सुरक्षा का जायजा लिया।

सोमवार आज धनतेरस के अवसर पर नगर के बाजारों में खरीदारी करने के लिए सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। नगर के साथ ही पूरे जनपद क्षेत्र से हजारों लोग अपने परिवार की महिलाओं को साथ लेकर बाजार पहुंचे थे। इन लोगों को अपने वाहनों को खड़े करने के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे तैसे यह लोग बाजारों में पहुंचे जिस कारण बाजार में भीड़ बढ़ गई। आलम यह रहा कि बाजारों में साइकिल पर सवार होकर निकलना भी दूभर रहा। वैसे पुलिस अधिकारियों के आदेश पर जिला यातायात प्रभारी भंवर ¨सह ने अपनी टीम की मदद से बाजारों में पहुंचने वाले सभी ¨लक मार्गो पर बेरियर खड़े कराकर बाजारों में दोपहिया वाहन के साथ ही ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह से बंद करा दिया था। जिस कारण सुबह से रात तक बाजार में लोग पैदल आराम से घूमकर खरीदारी करते रहे। महिलाओं के साथ छीन झपट अथवा छेड़छाड़ के मद्देनजर बाजारों में सीओ सिटी एके ¨सह ने सादा वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। वर्दी में भी पुलिसकर्मी बाजार में घूमते रहे। पुलिस अधिकारियों ने भी पैदल घूमकर बाजारों में सुरक्षा का जायजा लिया। नगर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ¨सह ने बताया कि बाजारों में त्योहार पर सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। बाजारों में वर्दी व सादा कपड़ों में पुलिस तैनात की गई है।

chat bot
आपका साथी