खूब उड़ाई जा रही यातायात नियमों की धज्जियां, 77 पर जुर्माना

भले ही पुलिस रोजाना बाजार में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान कर रही हो लेकिन वाहन चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। वह खुलेआम नियमों को धता बता रहे हैं। यह सब पुलिस के सामने हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jun 2020 11:16 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jun 2020 11:16 PM (IST)
खूब उड़ाई जा रही यातायात नियमों की धज्जियां, 77 पर जुर्माना
खूब उड़ाई जा रही यातायात नियमों की धज्जियां, 77 पर जुर्माना

शामली, जेएनएन। भले ही पुलिस रोजाना बाजार में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान कर रही हो, लेकिन वाहन चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। वह खुलेआम नियमों को धता बता रहे हैं। यह सब पुलिस के सामने हो रहा है। सोमवार को नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 77 वाहनों व बिना मास्क लगाए बाजार में घूम रहे 70 लोगों का चालान कर पुलिस ने हजारों रुपये जुर्माना वसूल किया है।

जनपद की थाना पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस भी यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए रोजाना कार्रवाई कर रही है। वाहन चालकों को नियमों की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही चेतावनी भी दी जा रही है कि यदि बाजार में वाहन पर आना है तो एक या दो व्यक्ति ही आए, इस दौरान मास्क भी लगा होना चाहिए। हालांकि पुलिस की चेतावनी का असर होता दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि बाजारों में पुरुष हो या फिर महिला, दोपहिया वाहनों पर तीन-तीन बैठकर फर्राटा भर रहे हैं। यह हालात तब है जबकि बाजारों में हर चौराहे पर पुलिस तैनात है और चेकिग अभियान भी चलाया जा रहा है। सोमवार सुबह बारह बजे तक पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया था। पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी कि पूरे जनपद में आठों थानों की पुलिस ने इस दौरान 77 वाहनों का चालान किया। एक वाहन को सीज किया। 12 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा जिले भर में 70 लोगों का चालान मास्क न लगाने पर किया गया। इन लोगों से 7150 रुपये जुर्माना वसूल किया। इस दौरान काफी लोगों को चेतावनी भी दी गई।

chat bot
आपका साथी