रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाए घर, दीपावली सी छटा

रामभक्तों के मन उमंग तरंग और उल्लास से भरे हैं। लोगों ने दीपावली की तरह घरों को रंग-बिरंगी लाइटों यानी झालरों से सजा दिया है। शहर की छटा देखते ही बन रही है। मंदिरों को भी सजा दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:22 AM (IST)
रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाए घर, दीपावली सी छटा
रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाए घर, दीपावली सी छटा

शामली, जेएनएन। रामभक्तों के मन उमंग, तरंग और उल्लास से भरे हैं। लोगों ने दीपावली की तरह घरों को रंग-बिरंगी लाइटों यानी झालरों से सजा दिया है। शहर की छटा देखते ही बन रही है। मंदिरों को भी सजा दिया गया है।

घरों को हम सभी दीपावली पर सजाते हैं। या फिर कोई शादी हो तो झालर लगाते हैं। लेकिन बुधवार को अयोध्या में जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। रामभक्तों को कितनी खुशी है, उसे शब्दों में नहीं समेटा जा सकता। तभी तो अयोध्या जैसा उल्लास शामली में नजर आ रहा है। दिन में दीयो, मोमबत्ती आदि की खरीददारी होती रही तो दोपहर बाद से लोग घरों पर रंग-बिरंगी लाइटों की झालर लगाने में जुट गए। शाम होते ही ऐसा नजारा साकार हुआ, मानो आज दीपावली है। रामभक्त अजय संगल ने बताया कि बुधवार का दिन दीपावली से कम नहीं है। घर में हलुवा, पूरी बनेगी। श्रीराम की पूजा करेंगे और रात को दीये जलाएंगे। मन में जो भाव व खुशी है, उसे बता नहीं सकते। तालाब रोड निवासी पंकज गुप्ता ने बताया कि बहुत कठिन और बड़ी तपस्या के बाद यह दिन आया है। अब हर साल दो दीपावली मनाएंगे। संजय त्यागी ने बताया कि उन्होंने पुरानी झालरों को ठीक कर लिया है और वह सुबह ही लगा देंगे। अधिक मात्रा में फूल का ऑर्डर

मंदिरों के साथ ही घरों में पूजन, सुंदरकांड पाठ आदि होगा। ऐसे में फूलों की भी खरीददारी होगी। फूल व्यापारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार के लिए अधिक मात्रा में गेंदे के फूल का ऑर्डर दिया है। उम्मीद है कि काफी बिक्री होगी। क्योंकि कई लोग मंगलवार को फूल लेकर गए हैं।

chat bot
आपका साथी