मामूली विवाद में दो पक्षों में पथराव, मारपीट, पांच घायल

नगर के मोहल्ला रामसागर में छोटी गली से कार निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। क्षेत्र में अफरा-तफरा मच गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 10:51 PM (IST)
मामूली विवाद में दो पक्षों में पथराव, मारपीट, पांच घायल
मामूली विवाद में दो पक्षों में पथराव, मारपीट, पांच घायल

शामली, जेएनएन। नगर के मोहल्ला रामसागर में छोटी गली से कार निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। क्षेत्र में अफरा-तफरा मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया। दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

नगर के मोहल्ला रामसागर में शुक्रवार रात माता का जागरण था। जिस कारण उधर मार्ग पर आवागमन बंद किया गया था। आसपास रहने वाले लोगों के साथ उधर मार्ग से आने जाने वाले दोपहिया व चौपहिया वाहनों के चालक पास में ही एक छोटी गली से आ जा रहे थे। इस गली में शशीकांत की कूकर, गैस के चूल्हे आदि सामान बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार सुबह कार में पास में ही रहने वाला अनुज अपने चौदह वर्षीय बेटे के साथ कार में गली से जा रहा था, तभी गली में एक अन्य फैक्ट्री के बाहर पिकअप गाड़ी खड़ी थी। इसी बीच शशीकांत वहां जा पहुंचे, तब कार चला रहे अनुज की रास्ता दिलाने को लेकर शशीकांत से कहासुनी हो गई। उस समय तो अनुज चला गया। शशीकांत का आरोप है कि बाद में अनुज अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंचा। उस समय वह और कुछ परिजन फैक्ट्री के बाहर खडे़ थे। उन पर हमला कर दिया गया। उनके दो बेटे प्रशांत व निशांत पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया। तब दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे अफरा तफरा मच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर सरियों, लाठी, डंडों से हमला व पथराव करने का आरोप लगाया। तब दोनों पक्षों के शशीकांत, निशांत, प्रशांत व दूसरे पक्ष से अनुज व उसके बेटे को चोट आई। दो पक्षों में संघर्ष की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। मौके से कई सरिये भी बरामद किए। पुलिस ने घायलों को शामली सीएचसी में उपचार दिलाया। उधर, इस मामले की जानकारी काफी व्यापारी व गणमान्य लोग कोतवाली पहुंचे। नगर कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद राठौर ने बताया कि गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है, उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। हिरासत में लिए दोनों युवक छोड़ दिए गए।

chat bot
आपका साथी