श्रीराम कथा में विधायक को किया सम्मानित

शामली जेएनएन गांव कंडेला में चल रही श्रीराम कथा में विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने पहुंचकर धर्मलाभ उठाया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Mar 2020 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 14 Mar 2020 06:03 AM (IST)
श्रीराम कथा में  विधायक को किया सम्मानित
श्रीराम कथा में विधायक को किया सम्मानित

शामली, जेएनएन: गांव कंडेला में चल रही श्रीराम कथा में विधायक तेजेन्द्र निर्वाल ने पहुंचकर धर्मलाभ उठाया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

क्षेत्र के गांव कंडेला में अनूप सिंह के घेर में श्रीराम कथा चल रही है। शुक्रवार को कथा के सातवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल पहुंचे। उन्होंने द्वीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर कथावाचक अर्पणा देवी द्वारा किये गए श्रीराम चन्द्र जी के मर्मस्पर्शी वनवास के वर्णन को श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। उन्होंने सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यहां विलियम प्रधान शेखूपुरा, रामबीर प्रधान कंडेला और शीशपाल प्रधान हिगोखेड़ी ने विधायक को हनुमानजी की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर प्रेमचंद सैनी, मोती राम, जसबीर चौहान, मास्टर नेत्रपाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी