अपना घर आश्रम ने युवक को परिजनों से मिलाया

जागरण संवाददाता, शामली: अपना घर आश्रम ने फिर एक बिछड़े युवक को उसके परिजनों से मिलाय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:50 PM (IST)
अपना घर आश्रम ने युवक को परिजनों से मिलाया
अपना घर आश्रम ने युवक को परिजनों से मिलाया

जागरण संवाददाता, शामली: अपना घर आश्रम ने फिर एक बिछड़े युवक को उसके परिजनों से मिलाया। युवक को पाकर परिजन खुश हुए और उसे लेकर घर के लिए रवाना हो गए।

13 अक्टूबर को ¨झझाना रोड से कमलवीर वर्मा की सूचना पर बीस वर्षीय युवक को अपना घर आश्रम में उपचार व सेवा के लिए लाया गया था। युवक अपना नाम भी नहीं बता पाया था। तब आश्रम ने युवक को प्रभुजी मासूम नाम देकर भर्ती कर उपचार व सेवा शुरू की थी। बताया गया कि युवक डॉ. अरुण राय की देखरेख में था। उपचार से ठीक हुए युवक से जानकारी पाकर उसके जीजा से बात हुई। सोमवार को परिजन आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंचे प्रभुजी मासूम उर्फ रमेश कुमार हांसदा के भाई चंदन कुमार हांसदा, जीजा अनिल टुड्डू ने बताया कि रमेश बिहार के पूर्णिया जनपद के गांव सिकराहा बिशनपुर का रहने वाला है। वह दो माह पूर्व रोजी रोटी कमाने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से रमेश का कोई अता पता नहीं था। उधर, लापता हुए रमेश के मिलने से परिजन खुश थे और इसके बाद वह रमेश को साथ लेकर रवाना हो गए। आश्रम के संचालक पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने बताया कि आश्रम आज तक दर्जनों लावारिस व अपने परिजनों से बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलवा चुका है।

chat bot
आपका साथी