मेरठ-करनाल हाईवे पर सूख रहे पेड़-पौधे

¨झझाना: यूपी बॉर्डर से मेरठ तक बने फोरलेन हाईवे के बीच में बने डिवाइडर पर लगे हरे पेड़-पौधे सूख रहे ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 11:21 PM (IST)
मेरठ-करनाल हाईवे पर सूख रहे पेड़-पौधे
मेरठ-करनाल हाईवे पर सूख रहे पेड़-पौधे

¨झझाना: यूपी बॉर्डर से मेरठ तक बने फोरलेन हाईवे के बीच में बने डिवाइडर पर लगे हरे पेड़-पौधे सूख रहे हैं। यह फूलदार पौधे हाईवे के बीच में बने डिवाइडर पर लगाए गए हैं। नियमित रूप से पानी नहीं देने से यह पेड़ सूखते जा रहे हैं। बेहद गर्मी व पानी नहीं मिलने से यह हालात पैदा हुए है। पेड़ों की हालत पर किसी भी विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है। इससे मेरठ-करनाल हाईवे पर फैली हरियाली समाप्त होती जा रही है।

दो वर्ष पहले ही मेरठ से लेकर यूपी बॉर्डर बिडौली तक फोर लाइन हाईवे का निर्माण सपा शासन में हुआ था। सबसे कम समय में बने मेरठ- करनाल हाईवे पर सड़क के बीच में बने डिवाइडर में फूलदार पेड़ पौधे लगाए गए थे। इनमें पानी देने का ठेका भी लोक निर्माण विभाग के पास हैं। लेकिन भीषण गर्मी के चलते पूरे हाईवे पर कहीं भी पानी नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते फूलदार पेड़ पौधे सूखते जा रहे हैं।

पूरा दिन इस हाईवे से शामली जिला प्रशासन का पूरा अमला गुजरता है, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गर्मी की अधिकता के चलते यह पेड़-पौधे दिन-प्रतिदिन सूखते जा रहे हैं। यदि इस तरफ प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो बहुत ही जल्द यह फूल वाले पेड़ हाईवे से समाप्त हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी