लाकडाउन में नुकसान से व्यापारियों को राहत दे सरकार

शामली जेएनएन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि लाकडाउन के कारण व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार पीड़ा को समझे और राहत देने के लिए फैसला ले। वह शुक्रवार को नवीन मंडी पहुंचे थे। व्यापारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:07 PM (IST)
लाकडाउन में नुकसान से व्यापारियों को राहत दे सरकार
लाकडाउन में नुकसान से व्यापारियों को राहत दे सरकार

शामली, जेएनएन: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि लाकडाउन के कारण व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार पीड़ा को समझे और राहत देने के लिए फैसला ले। वह शुक्रवार को नवीन मंडी पहुंचे थे। व्यापारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से वार्ता की।

उन्होंने कहा कि लाकडाउन में अधिकांश दुकानें करीब तीन माह तक बिल्कुल बंद रही हैं। बिजली खर्च नहीं हुई, लेकिन व्यापारियों को बिल भेजे जा रहे हैं। जब व्यापार ही नहीं हुआ तो कैसे बैंक ऋण का ब्याज दिया जाए। प्रदेश सरकार ने मंडी शुल्क एक फीसदी कम किया है, लेकिन कई राज्यों में मंडी शुल्क नहीं है। सरकार मंडी शुल्क को समाप्त करे या फिर पूरे देश में दर समान होनी चाहिए। व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस लेने में भी दिक्कत आ रही है। करदाता व्यापारियों को प्राथमिकता पर लाइसेंस जारी होने चाहिए। वह इस बारे में जिलाधिकारी से बात करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग जैन, राहुल गोयल, आशु गोयल, अनुज जैन, सचिन गर्ग, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

धार्मिक ग्रंथों में बताया वृक्षों की पूजा का विधान

शामली: मंदिरों में कार्तिक महात्मय कथा में पीपल व वट,पलाश वृक्ष की महिमा बताई। प्रकृति के संरक्षण से पर्यावरण की रक्षा होती है। धार्मिक ग्रंथों में वृक्षों की पूजा का विधान बताया गया।

पंजाबी सत्संग मंदिर कटहरा बाजार में बुधराज नारंग ने कार्तिक महात्मय कथा में बताया कि इस मास में पीपल,वट,पलाश की पूजा करने से ब्रह्मा,विषणु,शिव प्रसन्न होते है। इन तीनों वृक्ष में उनका रूप है। ऋषि के लक्ष्मी जी की बहन दरिद्रा का त्याग कर दिया। त्याग से वह दुखी हो गई। लक्ष्मी जी ने भगवान विषणु से दरिद्रा को शांत करने की प्रार्थना की। तब भगवान लक्ष्मी जी सहित वंहा आकर कहने लगे-तुम पीपल में निवास करो। पीपल हमारा अंश है। जो कोई कार्तिक की पूर्णिमा को पीपल का पूजन करेगा वह भगवान विणु को प्राप्त होगा। उसके यहां लक्ष्मी का वास होगा। कथा में सहयोग करने में सुचिता बैथानी,शिवानी पाल,रामकुमार नायक,सुनील मित्तल,मधु कश्यप आदि रहे।

chat bot
आपका साथी