संयुक्त विपक्ष की तबस्सुम हसन ने कैराना लोकसभा सीट भाजपा से छीनी
कैराना लोकसभा उपचुनाव : संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी तबस्सुम हसन को 28वें चक्र की गणना के बाद 44681 मत से विजेता घोषित किया गया।
शामली (जेएनएन)। संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा की एक और सीट छीन ली है। गोरखपुर तथा फूलपुर के बाद अब भाजपा के हाथ से कैराना लोकसभा सीट भी निकल गई है। संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी तबस्सुम हसन को 28वें चक्र की गणना के बाद 44681 मत से विजेता घोषित किया गया।
कैराना लोकसभा सीट पर आज संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली हुई कैराना लोकसभा सीट पर उनकी बेटी भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को शिकस्त दी। सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के क्षेत्र गोरखपुर और फूलपुर में हार के बाद भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी। पार्टी कैराना में अपनी साख बचाने के लिए पूरा दमखम लगा रही थी, लेकिन संयुक्त विपक्ष की ताकत भाजपा पर भारी पड़ गई। यहां पर शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी की मृगांका सिंह ने बढ़त बना ली थी, लेकिन बाद में राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन आगे हो गई।
कैराना लोकसभा उपचुनाव
कुल वोट --938742
RLD--481182
BJP--436564
RLD--44618 से विजय
28 राउंड का फाईनल
RLD---481182
BJP---436564
RLD--- 44618 आगे
27 राउंड का फाईनल
RLD---478345
BJP---432328
RLD--- 46017 आगे
26 राउंड का फाईनल
RLD---472586
BJP---427422
RLD--- 45164 आगे
कैराना में 21 राउंड के बाद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 42453 से आगे। 20 राउंड के बाद तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 49291 से आगे। 19 राउंड के बाद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 45311 से आगे। कैराना में 18 राउंड के बाद गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 43631 से आगे। 17 राउंड के बाद तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 39401 से आगे । 16 राउंड के बाद तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 57022 से आगे। 14 राउंड के बाद तबस्सुम भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह से 42068 से आगे। आठवें चक्र में तबस्सुम हसन ने 19923 मत की बढ़त बना ली । रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने सातवें चक्र में 13,962 तथा छठें चक्र में 16209 मत की बढ़त बना ली थी।
कैराना लोकसभा सीट के तहत शामली जिले की थानाभवन, कैराना और शामली विधानसभा सीटों के अलावा सहारनपुर जिले की गंगोह और नकुड़ विधानसभा सीटें आती हैं। क्षेत्र में करीब 17 लाख मतदाता हैं। जिनमें मुस्लिम, जाट और दलितों की काफी संख्या है। अमूमन जाट आरएलडी के पारंपरिक वोटर माने जाते हैं, लेकिन भाजपा ने इसमें सेंधमारी कर दी । 2014 में पार्टी को यहां पर अच्छा वोट मिला था।
भाजपा को मंत्रियों के क्षेत्र में मिली हार
भाजपा भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को कैराना में अपने विधानसभा क्षेत्र में भी हार मिली है। शामली जिले में थाना भवन से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। थाना भवन से प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा विधायक हैं। शामली में भाजपा को कैराना तथा शामली विधानसभा में जीत मिली है। सहारनपुर में इस लोकसभा के दोनों क्षेत्र में पार्टी को शिकस्त मिली है। नकुड़ से भाजपा 28117 वोट से हारी है, जहां से योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी विधायक हैं। गंगोह में भाजपा को 12,263 मत से पराजय मिली। कैराना और नूरपुर की जनता, कार्यकर्ताओं, उम्मीदवारों व सभी एकजुट दलों को जीत की हार्दिक बधाई! कैराना में सत्ताधारियों की हार उनकी अपनी ही प्रयोगशाला में, देश को बाँटने वाली उनकी राजनीति की हार है. ये एकता-अमन में विश्वास करने वाली जनता की जीत व अहंकारी सत्ता के अंत की शुरूआत है.— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 31, 2018
कैराना में सत्य की जीत
कैराना में इस उप चुनाव में बड़ी बढ़त बना चुकीं राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने कहा कि यह सत्य की जीत है। उन्होंने कहा कि मैंने यहां पर जो भी कहा है, उसी बात पर अडिग हूं। उन्होंने कहा कि यहां पर काफी साजिश भी हुई, लेकिन सत्य तो फिर सत्य रहता है। तबस्सुम हसन ने कहा कि हम नहीं चाहते कि भविष्य में अब ईवीएम से कोई भी चुनाव हो। कैराना में यह जीत 2019 में गठबंधन की जीत की राह तय करेगी।
कैराना लोकसभा उपचुनाव में पांचवें चरण की मतगणना के बाद राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने 18,165 मत की बढ़त बना ली । हसन को 1,13,742 तथा भाजपा की मृगांका सिंह को 95,557 मत मिले हैं। कैराना में तीन चक्र की मतगणना में राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने भारतीय जनता पार्टी की मृगांका सिंह पर 14481 मत की बढ़त बना ली । तबस्सुम को 75,503 तथा मृगांका सिंह को 61,022 मत मिले। सहारनपुर की नकुड़ तथा गंगोह विधानसभा से राष्ट्रीय लोकदल की प्रत्याशी लगातार बढ़त पर । दो चक्र की मतगणना में राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने भारतीय जनता पार्टी की मृगांका सिंह पर 7049 मत की बढ़त बना ली। तबस्सुम हमन को 34,184 तथा मृगांका सिंह को 27,135 मत मिले।
कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। गोरखपुर तथा फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद सत्ताधारी दल भाजपा की काफी किरकिरी हुई थी।
यहां पर भी भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह के खिलाफ पांच दलों ने मिलकर एक महागठबंधन तैयार किया। बसपा से पूर्व सांसद मुनव्वर हसन की पत्नी तबस्सुम हसन को महागठबंधन से यहां पर साझा उम्मीदवार के रूप में उतारा । इनके अलावा 11 और प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा की तबस्सुम हसन राष्ट्रीय लोकदल के सिंबल पर मैदान में हैं। उनको बसपा, कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है।