गर्मी का कहर..बाजारों में पसरा सन्नाटा

जागरण संवाददाता शामली : जिले में प्रतिदिन तापमान बढ़ता जा रहा है। गर्मी के कारण सुबह से ही

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 May 2018 09:11 PM (IST) Updated:Wed, 23 May 2018 09:11 PM (IST)
गर्मी का कहर..बाजारों में पसरा सन्नाटा
गर्मी का कहर..बाजारों में पसरा सन्नाटा

जागरण संवाददाता शामली : जिले में प्रतिदिन तापमान बढ़ता जा रहा है। गर्मी के कारण सुबह से ही जिंदगी बेहाल हो गई। आसमान से बरस रही आग से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो गए। दोपहर के समय बाजारों व सड़कों पर सूनापन छाया रहा। गर्मी के आगे पंखे व कूलर ने भी लोगों का साथ छोड़ दिया।

बुधवार को अब तक का सबसे अधिक गर्म दिन माना गया है। दिन का तापमान 44 डिग्री के आसपास रहा। सुबह से ही गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई थी। दस बजे से ही लू के थपेड़ों से ¨जदगी झुलसनी शुरू हो गई थी। लू के साथ सूर्यदेव ने आसमान से आग बरसानी शुरू कर दी। शाम तक गर्म हवा व भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल रहा। गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग घरों में कैद हो गए, बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। इसका असर दोपहर में सबसे अधिक रहा। दोपहर के समय सड़के सूनी हो गई। वाहनों की आवाजाही भी कम रही। बाजारों में भी सूनापन छाया रहा। भीषण गर्मी से हालात ये हो गए कि पंखे व कूलर भी गर्म हवा देने लगे और इनसे भी लोगों को कोई राहत नहीं मल सकी। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी दोपहर के समय यात्रियों की संख्या कम रही।

chat bot
आपका साथी