सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शामली संस्कृत पाठशाला लाख में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का भी पालन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:00 PM (IST)
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शामली : संस्कृत पाठशाला लाख में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का भी पालन किया गया।

रविवार को शामली के गांव लाख में संस्कृत पाठशाला में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी सुमित मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। जिनका छात्र-छात्राओं ने जवाब दिया। कोविड-19 संबंधित सवाल भी पूछे गए। साथ ही प्रतियोगिता से बच्चों को कोविड-19 के प्रति जागरूक भी किया गया। सुमित मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाबा राजसिंह, बाबा गोपी चंद, वीर सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।

50 गांवों में पहुंची टीम, नारी शक्ति को किया जागरूक

शामली :मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को महिला कल्याण विभाग की टीम ने क्षेत्र के करीब 50 गांवों में पहुंचकर नारी शक्ति को शासन द्वारा उनके लिए चलाई जा रही हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी।

रविवार को वन स्टाप सेंटर की प्रभारी गजाला त्यागी ने बताया कि शासन के आदेश पर टीम को साथ लेकर शामली, कांधला, थानाभवन, झिंझाना, चौसाना आदि क्षेत्र के 50 गांवों में पहुंचकर नारी शक्ति को जागरूक किया। महिलाओं को बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर है। गजाला त्यागी ने बताया कि टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि यदि कोई भी शोहदा महिलाओं के साथ बदसलूकी करता है तो घटना की सूचना महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 108, 1090, 1076, पर दें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी और नारी शक्ति की समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान टीम की सदस्य मनीषा, नीलम सैनी, प्रिसी, आईसा, सुमन, आंचल, पल्लवी, बेबी, गौरव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी