श्रीराम मंदिर के लिए किया निधि संग्रह

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एकत्रीकरण का अभियान जारी है। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि का संग्रह किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:16 PM (IST)
श्रीराम मंदिर के लिए किया निधि संग्रह
श्रीराम मंदिर के लिए किया निधि संग्रह

शामली, जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एकत्रीकरण का अभियान जारी है। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके आनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि का संग्रह किया। श्रीराम मंदिर के लिए लोग इतनी संख्या में दान कर रहे हैं कि रविवार को रसीद तक खत्म हो गई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रविवार सुबह ही संग्रह के लिए घर से निकल गए थे। चौधरी चरण सिंह कालोनी, रामसागर, अग्रवाल कालोनी, विवेक विहार, धीमानपुरा, शांतिनगर, दयानंद नगर, काकानगर, सीबी गुप्ता कालोनी, बड़ा बाजार आदि में श्रीराम मंदिर के लिए समर्पण निधि का संग्रह किया गया। शामली जिला प्रचारक विराट खुद निधि संग्रह अभियान पर नजर रख रहे हैं। आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख संदीप कुमार ने बताया कि श्रीराम मंदिर संग्रह निधि के लिए लोग खुले दिन से सहयोग कर रहे हैं। काफी संख्या में लोगों के खुद ही फोन आ रहे हैं।

-

बेटियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

शामली: सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ने बालिका सुरक्षा अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया। इस दौरान बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

रविवार को गांव बुटराड़ी में सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन की ओर से बालिका दिवस के मौके पर बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सीखाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेटियों को संबोधित करते हुए प्रमोद कुमार ने शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी समस्या के दौरान मार्शल आर्ट का प्रयोग करने के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सनबीर, गांव की अलका, अंजना, कोमल, अंजली, खुशी, तनू, प्रिया, वर्तिका, रीतू, शालू, सलोनी, मोनू, जयंत, विशाल कुमार, बादल कुमार, कामिल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी