पूर्व महिला प्रधान की ब्लैक फंगस से मौत

झिझाना क्षेत्र के गांव वेद खेड़ी की पूर्व प्रधान की देहरादून के अस्पताल में मौत हो गई है। वह दो सप्ताह से ब्लैक फंगस से पीड़ित थीं। हालांकि स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध जानकारी नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:55 PM (IST)
पूर्व महिला प्रधान की ब्लैक फंगस से मौत
पूर्व महिला प्रधान की ब्लैक फंगस से मौत

जेएनएन, शामली। झिझाना क्षेत्र के गांव वेद खेड़ी की पूर्व प्रधान की देहरादून के अस्पताल में मौत हो गई है। वह दो सप्ताह से ब्लैक फंगस से पीड़ित थीं। हालांकि, स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध जानकारी नहीं है।

वेदखेड़ी निवासी व पूर्व महिला प्रधान लता सैनी पत्नी प्रमोद सैनी को एक माह पूर्व कोरोना हो गया था। इसके बाद उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना से तो जंग जीत ली थी, लेकिन उन्हें ब्लैक फंगस हो गया था। दो सप्ताह से ब्लैक फंगस का उपचार चल रहा था और एक सप्ताह पूर्व चिकित्सकों को एक आंख भी निकालनी पड़ी थी। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. संजय अग्रवाल का कहना है कि ब्लैक फंगस से मौत की कोई जानकारी नहीं है। किसान की सर्प दंश से मौत

थानाभवन। खेत पर काम कर रहे किसान की सर्प दंश से मौत हो गई। किसान की मौत से स्वजन में कोहराम मचा गया। शव को श्मशान घाट तक ले जाने के दौरान लोगों को बारिश के पानी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

थानाभवन क्षेत्र के गांव महमूद गढ़ निवासी अनुज किसान अपने खेत पर शुक्रवार देर शाम काम रहा था। तभी उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद अनुज की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर घर वालों ने अनुज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान अनुज की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को शव का गांव के बाहर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

बताया गया कि अनुज के पिता की 10 साल पहले मृत्यु हो गई थी। अनुज की 5 वर्ष पहले ही शादी हुई थी। अनुज का डेढ़ साल का एक पुत्र है। परिवार चलाने की जिम्मेदारी अनुज के कंधे पर थी। अब अनुज की मौत से परिवार में आर्थिक तंगी का बोझ अनुज के छोटे भाई के कंधों पर आ गया है। उधर, बताया गया कि श्मशान घाट वाला रास्ता टूटा है, जिसमें बारिश का पानी भरा था। पानी के बीच से गुजरने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी