काढ़े का सेवन करें, घर पर बनाएं

कोरोनाकाल में काढ़े का उपयोग काफी बढ़ा हैं। बाजार में विभिन्न तरह के काढ़े उपलब्ध हैं लेकिन हम घर पर ही आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। काढ़े के सेवन से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 10:00 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 10:00 PM (IST)
काढ़े का सेवन करें, घर पर बनाएं
काढ़े का सेवन करें, घर पर बनाएं

शामली, जागरण टीम। कोरोनाकाल में काढ़े का उपयोग काफी बढ़ा हैं। बाजार में विभिन्न तरह के काढ़े उपलब्ध हैं, लेकिन हम घर पर ही आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। काढ़े के सेवन से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।

आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. रणवीर सिंह ने बताया कि दस पत्ते तुलसी, अंगूठे के साइज की गिलोय की डंडी, दो-दो छोटी-बड़ी, इलाइची, चार काली मिर्च, 50 ग्राम गुड़ मिलाकर एक गिलास पानी में मिलाकर दस मिनट तक उबालें। आधा सुबह और आधा शाम को पी लें। उक्त सभी सामग्री रसोई में आसानी से उपलब्ध होती हैं। अगर गिलोय नहीं है तो सुबह-शाम एक-एक गोली गिलोय घनवटी ले सकते हैं। काढ़े के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और स्वस्थ रहेंगे। खांसी है तो पांच मिलीग्राम दालचीनी, काली चूर्ण के चूर्ण को शहद में मिलाकर चाट लें। साथ ही हमें दिन में कम से कम तीन लीटर गुनगुना पानी पीएं। खट्टे फलों जैसे संतरा, अनानास, कीवी आदि का दोपहर के वक्त सेवन करें। सुबह गुनगुने पानी में आधा चम्मच शहर और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीएं। आंवले को आहार में शामिल करें। आचार, चटनी, मुरब्बा आदि किसी भी रूप में बाजार में आसानी से मिल जाएगा, क्योंकि हरा आंवला इस मौसम में नहीं मिलता है। सुरक्षा कवच से कम नहीं है मास्क

जागरण संवाददाता, शामली : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क सुरक्षा कवच से कम नहीं है, लेकिन मास्क लगाने में भी सावधानी बरतनी चाहिए। चेस्ट फिजिशियन डा. पंकज गर्ग ने बताया कि अगर कोई संक्रमित है और मास्क नहीं लगाया है तो खांसने-छींकने पर ड्रापलेट में वायरस छह फीट से अधिक दूर तक जा सकता है। इसलिए शारीरिक दूरी के साथ ही मास्क लगाना भी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि एन-95 मास्क को सबसे बेहतर माना जाता है, लेकिन आमजन के लिए त्रिस्तरीय सर्जिकल मास्क अच्छा है। मास्क लगाने में सावधानी भी बरतनी चाहिए। मास्क की बाहरी सतह को हाथ न लगाएं, क्योंकि मास्क लगाकर हम बाहर जाएंगे तो हो सकता है कि बाहरी सतह पर वायरस हो। अगर छूना जरूरी हो तो पहले और बाद में हाथों को सैनिटाइज कर लें या धो लें। बाजार में सर्जिकल मास्क क्लिप वाले हैं, जिसे लगाने के बाद मास्क अपने आप नाक से नीचे नहीं होता है। सर्जिकल मास्क एक बार इस्तेमाल के लिए ही होता है और अधिकतम छह से सात घंटे ही प्रयोग करें। इसके बाद नया मास्क ले लें। अगर कपड़े वाला मास्क लगा रहे हैं तो गर्म पानी में डिटर्जेट मिलाकर मास्क उसमें डाल दें। करीब डेढ़ घंटे के लिए छोड़ दें। अच्छे से धोने के बाद ही दोबारा प्रयोग में लाएं। अगर हम किसी संक्रमित से छह फीट की दूरी पर खड़े हैं और दोनों ने मास्क लगाया है तो हमारे संक्रमित होने का खतरा न के बराबर होता है।

chat bot
आपका साथी