कूपन देकर राम मंदिर निर्माण के लिए किया दान संग्रह

शामली जेएनएन। श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान में हिदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता दान संग्रह के लिए घर- घर पहुंचे। कूपन देकर कार्यकर्ताओं ने दान संग्रह किया। श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के दूसरे दिन शनिवार में बजरंग दल विश्व हिदू परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भाजपा के कार्यकर्ता दान संग्रह करने के लिए कस्बे के मोहल्ला पाल धर्मशाला मेन बाजार पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:12 PM (IST)
कूपन देकर राम मंदिर निर्माण के लिए किया दान संग्रह
कूपन देकर राम मंदिर निर्माण के लिए किया दान संग्रह

शामली, जेएनएन। श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान में हिदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता दान संग्रह के लिए घर- घर पहुंचे। कूपन देकर कार्यकर्ताओं ने दान संग्रह किया। श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के दूसरे दिन शनिवार में बजरंग दल, विश्व हिदू परिषद ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,भाजपा के कार्यकर्ता दान संग्रह करने के लिए कस्बे के मोहल्ला पाल धर्मशाला ,मेन बाजार पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने घर -घर जाकर दान संग्रह के लिए कूपन देकर धनराशि एकत्र की। उल्लेखनीय है कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दान संग्रह अभियान 15 जनवरी से शुरू किया गया। अभियान से जुड़े कार्यकर्ता शेखर योगी ने बताया कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने के लिए लोगों में उत्साह है। जिस घर पर कार्यकर्ता दान देने के लिए पहुंच रहे हैं उसी घर से मंदिर निर्माण के लिए दान मिल रहा है। लोगों में खुशी है की श्री राम मंदिर निर्माण में उनकी दान राशि शामिल होने से उन्हें गौरव हासिल होगा। शुक्रवार में पहले दिन मोहल्ला गंगा आर्य नगर मैं अभियान चलाया गया था। पहले दिन 250 से अधिक कूपन के द्वारा कार्यकर्ताओं ने दान संग्रह किया। अभियान में दुष्यंत राणा, जितेंद्र राणा, विशाल ,सुशील मोदी ,धीरज राबड़ा, अमन सैनी, निखिल सैनी ,राघव ,संजीव गर्ग ,प्रदीप शामिल रहे।

किसानों के लिए खाद्य सामग्री लेकर रवाना

शामली, जेएनएन।

भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र से दर्जनों किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के लिए कई वाहनों में खाद्य सामग्री लेकर रवाना हुए।

केंद्र सरकार के द्वारा पास किए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान लगातार आंदोलन कर रहे है। किसानों की सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर अडिग है। शनिवार को क्षेत्र से दर्जनों किसान भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान के नेतृत्व में यूपी गेट, गाजीपुर बॉर्डर और सिघु बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए खाद सामग्री लेकर रवाना हुए। मैनपाल चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। तीनों कानून किसानों के खेत खलिहानों को उजाड़ कर रख देंगे। इस दौरान सुरेंद्र डुढ़ार, संजय पंवार ऊंचागांव, रमेश चौहान, विनोद, कर्म सिंह, राजेंद्र, तेजपाल, शिवकुमार, पहल सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी