यमुना नहर में खड़े होकर केंद्र की उपलब्धियां बताई

संसू, कांधला (शामली) : नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता हाजी इस्लाम ने कड़ाके

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 10:15 PM (IST)
यमुना नहर में खड़े होकर केंद्र की उपलब्धियां बताई
यमुना नहर में खड़े होकर केंद्र की उपलब्धियां बताई

संसू, कांधला (शामली) : नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता हाजी इस्लाम ने कड़ाके की ठंड में पूर्वी यमुना नहर में पानी में खड़े होकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

सोमवार को हाजी इस्लाम अपने एक समर्थक के साथ नहर में पहुंच गए। केंद्र सरकार की जनहित में की गई उपलब्धियों का लिखा बोर्ड हाथ में लेकर मोदी सरकार का गुणगान किया। कहा कि मोदी ने बिना किसी भेदभाव विकास कार्य किए है। गरीब मुस्लिम समाज के लोगों के कच्चे मकानों को केंद्र सरकार ने ही पक्का कराया। कहा कि मुस्लिमों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। मुस्लिमों का सच्चा हितैषी बताने वाली सपा व बसपा गठबंधन मुस्लिमों के साथ धोखा है।

chat bot
आपका साथी