जाम में फंसी एम्बुलेंस में हुई महिला की डिलीवरी, जच्‍चा-बच्‍चा सुरक्षित Shamli News

शामली में गुरुवार शाम गर्भवती को सीएचसी लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई और इसमें ही डिलीवरी हो गई। जाम खुलने पर जच्चा-बच्चा को सीएचसी ले जाया गया और दोनों स्वस्थ हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 04:10 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 04:10 PM (IST)
जाम में फंसी एम्बुलेंस में हुई महिला की डिलीवरी, जच्‍चा-बच्‍चा सुरक्षित Shamli News
जाम में फंसी एम्बुलेंस में हुई महिला की डिलीवरी, जच्‍चा-बच्‍चा सुरक्षित Shamli News

शामली, जेएनएन। शामली में जाम की समस्या जानलेवा हो सकती है। गुरुवार शाम गर्भवती को सीएचसी लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई और इसमें ही डिलीवरी हो गई। जाम खुलने पर जच्चा-बच्चा को सीएचसी ले जाया गया और दोनों स्वस्थ हैं। शुक्रवार सुबह इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जाम में फंस गई एंबुलेंस

गुरुवार शाम करीब चार बजे शामली क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द निवासी फरीद ने 102 एंबुलेंस को फोन किया और सूचना दी कि उनकी पत्नी फरीदा को प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना पर एंबुलेंस गांव में पहुंची, जिसमें चालक पुष्पेंद्र और इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन (ईएमटी) जितेंद्र पाल थे। वह महिला को लेकर सीएचसी के लिए चले और साथ में आशा सुमन भी थी। शामली में विजय चौक के पास जाम लगा हुआ था। आगे गन्ने से लदी गई ट्रॉलियां थी, जिसके चलते एंबुलेंस को निकलने के लिए रास्ता नहीं मिला। महिला की पीड़ा बढ़ती गई और जाम में फंसी एंबुलेंस में ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। करीब दस मिनट बाद जाम खुला और फिर महिला और नवजात को सीएचसी लाया गया। यहां पर दोनों का चेकअप किया गया। दोनों स्वस्थ थी। ईएमटी जितेंद्र पाल ने बताया कि ट्रॉलियों में गन्ना दोनों तरफ निकला हुआ था और साइड से निकलने की जगह नहीं थी।

chat bot
आपका साथी