रविवार को दैनिक जागरण की ओर से किया जाएगा वेबिनार का आयोजन

इंटर उत्तीर्ण करने के बाद अब आगे की पढ़ाई को लेकर विद्यार्थी असमंजस में हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं की शिक्षा संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए दैनिक जागरण की ओर से एक वेबिनार का आयोजन 13 जून दिन रविवार को किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:07 PM (IST)
रविवार को दैनिक जागरण की ओर से किया जाएगा वेबिनार का आयोजन
रविवार को दैनिक जागरण की ओर से किया जाएगा वेबिनार का आयोजन

शामली, जागरण टीम। इंटर उत्तीर्ण करने के बाद अब आगे की पढ़ाई को लेकर विद्यार्थी असमंजस में हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं की शिक्षा संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए दैनिक जागरण की ओर से एक वेबिनार का आयोजन 13 जून दिन रविवार को किया जाएगा। जिसमें शामली की डिप्टी कलक्टर निकिता व जिले के वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं की काउंसलिग की जाएगी। जिसमें कोई भी छात्र-छात्रा वेबिनार से जुड़कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकता है।

कार्यक्रम का दिन-रविवार

वेबिनार का समय- दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कार्यक्रम से जुड़ने के लिए संपर्क करें-7983883963

डीएम-एसपी ने किया काठा नाला व यमुना तटबंध का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, शामली:

जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने काठा नाला एवं यमुना नदी के किनारे स्थित मार्जिनल तटबंद का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने ड्रेनेज खंड शामली के तहत शामली-करनाल रोड क्रासिग पर स्थित काठा नाला की सफाई कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता ड्रेनेज ने बताया कि काठा नाले की लंबाई लगभग 53.200 किमी है। इसके 4.600 किमी से 23.600 किमी एवं 26.850 किमी से 53.200 किमी तक भाग में सफाई का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने समस्त नालों की सफाई का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। शामली में यमुना नदी के बांए किनारे पर स्थित गांव चौतरा एवं कलरी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पूर्ण हुई परियोजना (लागत 431.51 लाख) का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इसमें मौके पर संबंधित अभियंताओं ने डीएम को परियोजना से संबंधित अभिलेख एवं ड्राइंग का अवलोकन कराया। इस अवसर पर हरदेव सिंह, गुरलाल सिंह (पूर्व प्रधान) एवं अन्य ने भी जिलाधिकारी से वार्ता की। इस दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि परियोजना के निर्माण कार्य होने से उनके गांव की बाढ़ से सुरक्षा हो जाएगी। निरीक्षण के समय एसडीएम समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी