ठंड ने किया बेहाल, सूर्य देव ने दी राहत

शामली जेएनएन। कड़ाके की ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। इसके साथ ही कोहरे से भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को सुबह में कड़ाके की ठंड ने फिर से लोगों को परेशान किया। हालांकि कोहरा न होने से वाहन सवारों को आसानी रही। सुबह में सूर्यदेव के दर्शनों से लोगों को काफी राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 10:57 PM (IST)
ठंड ने किया बेहाल, सूर्य देव ने दी राहत
ठंड ने किया बेहाल, सूर्य देव ने दी राहत

शामली, जेएनएन।

कड़ाके की ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। इसके साथ ही कोहरे से भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को सुबह में कड़ाके की ठंड ने फिर से लोगों को परेशान किया। हालांकि कोहरा न होने से वाहन सवारों को आसानी रही। सुबह में सूर्यदेव के दर्शनों से लोगों को काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 16.8, जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीते दिनों कोहरे के कारण लोगों केा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। सुबह में नौकरीपेशा, व्यापारियों, किसानों को कोहरे से काफी दिक्कतें हो रही थी, लेकिन मंगलवार को कोहरे से निजात रही। सुबह में कोहरा न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शीतलहरों से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह सवेरे में कड़ाके की ठंड के चलते लोग रजाइयों में दुबके रहे। बच्चों व बुजुर्गों को बाहर से निकलने पर परहेज ही किया। सुबह में करीब साढे आठ बजे ही सूर्यदेव के दर्शनों से लोगों को राहत मिली। लोग दोपहर 11 बजे तक छतों पर गुनगुनी धूप का आंनद लेते रहे। बाजारों में ही धूप निकलने के कारण चहल पहल रही। वहीं दफ्तरों में भी कामकाज के लिए लोग पहुंचे। ठंडी हवाओं ने भी काफी परेशान किए रखा। देर सांय को फिर से धूप छिपते ही ठंड ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। गली मुहल्लों व चौराहों पर अलाव जलाकर लोगों ने ठंड से बचाव किया तो वहीं गर्म पेयपदार्थों की बिक्री में भी इजाफा रहा। चिकित्सक डा. रविद्र तोमर ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ ही खानपान पर ध्यान रखे। अनावश्यक तौर पर घर से बाहर निकलने में परहेज ही करें। इसके साथ ही बच्चों व बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। देर सायं तक सूप, फास्ट फूड व मूंगफली आदि की ठेलों पर ही लोग दिखे। जबकि बाजार सात बजने के साथ ही बंद होने शुरू हो गए।

chat bot
आपका साथी