रेलवे प्लेटफार्म-ट्रेन में चलाया चेकिग अभियान

त्योहार के मद्देनजर रेलवे पुलिस भी सतर्क हो गई है। गुरुवार को रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म व ट्रेन में चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई और उनके बैग की तलाशी भी ली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 10:28 PM (IST)
रेलवे प्लेटफार्म-ट्रेन में चलाया चेकिग अभियान
रेलवे प्लेटफार्म-ट्रेन में चलाया चेकिग अभियान

शामली, जागरण टीम। त्योहार के मद्देनजर रेलवे पुलिस भी सतर्क हो गई है। गुरुवार को रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म व ट्रेन में चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई और उनके बैग की तलाशी भी ली गई।

शुक्रवार को विजयादशमी पर्व है। इसके कुछ ही दिन बाद दीपावली पर्व है। पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा को लेकर अलर्ट घोषित किया हुआ है। जनपद पुलिस एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर रोजाना नगर में पैदल मार्च व चेकिग अभियान चलाए हुए है। सार्वजनिक स्थलों व बस अड्डों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। गुरुवार को जीआरपी व रेलवे थाना पुलिस ने सुबह से शाम तक ट्रेन के आवागमन के समय चेकिग अभियान चलाया। प्लेटफार्म पर चेकिग की। वहां बैठे लोगों से बैठने का कारण पूछा। दिल्ली-सहारनपुर आने जाने वाली ट्रेनों में भी चेकिग की गई। ट्रेन में संदिग्ध दिखाई देने वाले युवकों से पूछताछ की गई। उनकी आइडी चेक की। उनके बैग व सामान को भी चेक किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर यह चेकिग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा बरतते हुए की गई। यह चेकिग अभियान दीपावली तक रोजाना चलाया जाएगा।

झगड़ने पर दो गिरफ्तार

कैराना :गोगवान गांव में पैतृक खेती की जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ने के आरोप में श्यामा व मिन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। संसू पुलिस ने सटोरिया दबोचा

कैराना : बुधवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने नगर के ईदगाह के निकट से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपित के कब्जे से 910 रुपये की नकदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। आरोपित का नाम इमरान पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला खैलकलां बताया गया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया। संसू शराब-यूरिया सहित गिरफ्तार

कैराना : गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने गांव इस्सोपुर खुरगान के निकट से दिलशाद निवासी गांव गंदराऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपित के कब्जे से दस लीटर अवैध कच्ची शराब व 400 यूरिया खाद बरामद हुई। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संसू स्मैक समेत गिरफ्तार

कैराना : गुरुवार को पुलिस ने इस्लामनगर देहात से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 7.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। संसू

chat bot
आपका साथी