व्यापार मंडल ने बाजार में बांटे मास्क

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शहर के बाजारों में मास्क बांटे गए। सभी से कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 11:09 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 11:09 PM (IST)
व्यापार मंडल ने बाजार में बांटे मास्क
व्यापार मंडल ने बाजार में बांटे मास्क

जेएनएन, शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शहर के बाजारों में मास्क बांटे गए। सभी से कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओमप्रकाश सिंह, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग व अन्य पदाधिकारियों ने मास्क बांटने के अभियान का शुभारंभ किया। आसपास के दुकानदारों, ग्राहकों, राह चलते लोगों, ई-रिक्शा चालकों आदि को मास्क दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कहा कि मास्क अब बहुत जरूरी है। साथ ही दो गज की दूरी का भी ध्यान रखा जाए। मास्क न लगाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। ऐसे में घर से बाहर बिना मास्क लगाए कोई न निकले। घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारियों के साथ ही अन्य लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। लगातार अपील की जा रही है कि मास्क लगाए ग्राहक को ही सामान दें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हमें पूरी सतर्कता बरतनी होगी। सभी जिलों के पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह मास्क का वितरण करें।

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, सुखपाल जांगिड़, पंकज वालिया, महेश धीमान, आशु पुरी, शिवांक गर्ग, मनोज मित्तल, कमल किशोर, राजेश जैन आदि मौजूद रहे। कोरोना के प्रति लापरवाह बने संभावित उम्मीदवार

जिले में कोरोना के मामले में बढ़ने के बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। खंड विकास कार्यालय में शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोग मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। शनिवार का खंड विकास कार्यालय में पंचायत चुनाव हेतु नामांकन पत्रों खरीदन के लिए पहुंचे संभावित उम्मीदवारों ने सोशल डिस्टेंसिग की जमकर धज्जियां उड़ाई। संबंधित अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी