दीपावली पर वेतन नहीं देने का लगाया आरोप

संवाद सूत्र, कांधला : नगर पंचायत एलम के कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी और लिपिक पर दीपावली

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 08:51 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 08:51 PM (IST)
दीपावली पर वेतन नहीं देने का लगाया आरोप
दीपावली पर वेतन नहीं देने का लगाया आरोप

संवाद सूत्र, कांधला : नगर पंचायत एलम के कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी और लिपिक पर दीपावली पर वेतन नहीं देने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। बाद में कर्मचारियों ने प्रदेश के सीएम को पत्र भेजकर वेतन दिलाने की मांग की है।

क्षेत्र के कस्बा एलम की नगर पंचायत में आधा दर्जन से ज्यादा सफाई कर्मचारियों और एंबुलेंस चालक, ट्रैक्टर चालक, स्टोर कीपर, हाऊस टैक्स और जल कल विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर पंचायत पहुंचकर अधिशासी अधिकारी प्रशांत कुमार भारती और लिपिक यशबीर ¨सह पर दीपावली के त्योहार पर वेतन नहीं देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर चेयरमैन डा. दीपा पंवार ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे कर्मचारियों से समझा-बुझाकर शांत करते हुए अपने पास से सभी कर्मचारियों पर दो-दो हजार रुपये देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आक्रोशित कर्मचारी शांत हुए। मामले में कर्मचारियों ने प्रदेश के सीएम सोगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर वेतन दिलाए जाने की मांग की है। मामले में अधिशासी अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन स्वीच ऑफ मिला। इस दौरान हंगामा करने वालों में नीरज, सुमन, मंजू, सुरेश, सुभाष, सचिन, सतीश, र¨वद्र, प्रमोद सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी