प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया के उपयोग से अवगत कराया

भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सोशल मीडिया के उपयोग से रूबरू कराया गया। भाजपाइयों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 08:59 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 08:59 PM (IST)
प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया के उपयोग से अवगत कराया
प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया के उपयोग से अवगत कराया

शामली, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सोशल मीडिया के उपयोग से रूबरू कराया गया। भाजपाइयों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शनिवार को शामली में भारतीय जनता पार्टी के चल रहे मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन शामली नगर मंडल का प्रशिक्षण शुभारंभ हुआ। ऊन मंडल व जलालाबाद मंडलों का प्रशिक्षण दूसरे सत्र में रहा। शामली नगर मंडल में शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने प्रथम सत्र में सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भर बनने के लिए विभिन्न जानकारी दी। द्वितीय सत्र में राज्य महिला आयोग सदस्य डा. प्रियंवदा तोमर ने सोशल मीडिया का उपयोग के विषय के बारे सभी कार्यकर्ताओं को समझाया। इसके बाद पूर्व चेयरमैन अरविद संगल ने व्यक्तित्व के बारे में समझाया। डा. विकास पंवार व अंतिम सत्र में जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने भाजपा की नीतियों व योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार ने बताया कि ऊन मंडल में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पिछले छह सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न के बारे में अपने विचार रखे। दूसरे सत्र में क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा, रमेश गौड कश्यप, डा. मनोज शर्मा, अरविद कुमार, पवन तरार आदि सभी ने अपने विषयों पर विचार रखते हुए मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को समझाया। इस अवसर पर शामली नगर, ऊन, जलालाबाद मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी