भाजपा ने खो दिया जनता का विश्वास : अजित ¨सह

मुजफ्फरनगर : रालोद प्रमुख चौ. अजित ¨सह ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साध

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 09:50 PM (IST)
भाजपा ने खो दिया जनता का विश्वास : अजित ¨सह
भाजपा ने खो दिया जनता का विश्वास : अजित ¨सह

मुजफ्फरनगर : रालोद प्रमुख चौ. अजित ¨सह ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि गोरक्षक गोभक्षक बन गए हैं। गायों ने किसानों की फसलों को खा लिया और अब भाजपा को खाएंगी। विपक्ष की सरकार सत्ता में आई तो सभी किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा, मोदी जितना झूठा इंसान नहीं देखा। चुनाव के बाद वे तिहाड़ जेल जाएंगे। मुजफ्फरनगर दंगों से सत्ता में आई भाजपा को जनता यहीं से उखाड़ फेकेगी।

शाहपुर के पैठ बाजार में सोमवार को सत्ता परिवर्तन महारैली में छोटे चौधरी अजित ¨सह ने कहा कि पांच साल से नरेंद्र मोदी झूठ बोलते आ रहे हैं। यदि वे श्रीलंका जाते तो वापस आकर कहते कि रावण को मैंने ही मारा था। दिन में तीन बार कपड़े बदलते हैं। नकली डिग्री लेकर घूम रहे हैं, जबकि वे केवल हाईस्कूल पास हैं। किसान बर्बाद हो गया, गरीब की रोजी-रोटी छीन ली और नोटबंदी व जीएसटी से व्यापारी की कमर तोड़ दी है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि सभी के बैंक खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। अब किसानों को दो हजार रुपये का सपना दिखाया है। इतने में ट्रैक्टर की टंकी भी नहीं भरती। अन्नदाता देश को ¨जदा रख रहा है, लेकिन उसकी मेहनत का फल भाजपा राज में नहीं मिल रहा। किसान को दो हजार की खैरात नहीं चाहिए, बल्कि सम्पूर्ण कर्जमाफी के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य चाहिए। कहा कि विपक्ष की सरकार आने पर किसानों का पूर्ण कर्जा माफ किया जाएगा। मजदूर की दशा में सुधार होगा। पिछले साल विदेश से चीनी आयात की गई। दो साल पहले अनाज और दालें मंगवाई गई। पांच साल से देश में सरकार नहीं इवेंट मैनेजमेंट कंपनी काम कर रही है। भाजपा ने पहले मुजफ्फरनगर में दंगा कराया। बीते दिनों बुलंदशहर में फिर प्रयास किए। इतनी जल्दी भाजपा सत्ता छोड़ने वाली नहीं है। आगे से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। अब सीबीआइ पर भी विश्वास नहीं रहा। भाजपा ने कई प्रकार के सर्वे बंद करा दिए हैं। उन्होंने कहा, लड़ाई रालोद को जिताने की नहीं, बल्कि देश को बचाने की है। कहा कि भाजपा को हराने के लिए मुजफ्फरनगर में वह बार-बार आएंगे। जरूरत पड़ी तो पूरे देश में घूमेंगे।

chat bot
आपका साथी