हर्ष फायरिग का आरोपित पकड़ा, पूर्व प्रधान की तलाश

क्षेत्र के गांव सिलावर में हर्ष फायरिग के दौरान घोड़ा बग्गी चालक की हत्या के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। मामले में पुलिस ने गांव के ही पूर्व प्रधान को भी आरोपित बनाया है। उस पर आरोपित को संरक्षण देने का आरोप है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 11:47 PM (IST)
हर्ष फायरिग का आरोपित पकड़ा, पूर्व प्रधान की तलाश
हर्ष फायरिग का आरोपित पकड़ा, पूर्व प्रधान की तलाश

जेएनएन, शामली। क्षेत्र के गांव सिलावर में हर्ष फायरिग के दौरान घोड़ा बग्गी चालक की हत्या के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। मामले में पुलिस ने गांव के ही पूर्व प्रधान को भी आरोपित बनाया है। उस पर आरोपित को संरक्षण देने का आरोप है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आदर्श मंडी थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि 20 मार्च की रात लगभग साढ़े दस बजे थाना आदर्श मंडी के ग्राम सिलावर निवासी सागर पुत्र संजू की घुड़चढ़ी हो रही थी। उसमें सिलावर निवासी घोड़ा बग्घी चालक सोनू पुत्र मलखान प्रजापति की तमंचे से फायरिग कर रहे गुल्लू उर्फ सुनील पुत्र सुरेंद्र से हर्ष फायरिग को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि तब गुल्लू ने तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक के पिता ने गुल्लू व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस, एसओजी के अलावा थाना पुलिस टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाया था। आदर्श मंडी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित गुल्लू को गांव के अंडरपास के पास से पकड़ लिया। उससे गोली मारने में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया। पूछताछ में उससे जानकारी मिली कि घटना की अगली सुबह वह घर पर सो रहा था। तब उनके गांव के पूर्व प्रधान शिवराज पुत्र रणवीर सिंह ने मोबाइल पर फोन कर उसे घर से भागने के लिए कहा था। इसके बाद वह भाग गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व प्रधान की भूमिका इस मामले में आरोपित के सहयोगी के रूप में सामने आई है। सर्विलांस की मदद से भी इसकी जानकारी जुटाई गई है। पूर्व प्रधान को भी प्रकरण में आरोपित बना लिया है। फिलहाल वह फरार है। गिरफ्तार आरोपित का चालान कर दिया है।

chat bot
आपका साथी