लॉकडाउन: 83 वाहनों के काटे चालान, दुकानदारों को दी चेतावनी

शामलीजेएनएन लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार सुबह अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चेकिग अभियान में पुलिस ने दो वाहन सीज करने के साथ ही 83 वाहनों के चालान काटे। बतौर जुर्माना 59 हजार 500 रुपये वसूल किए। पुलिस ने दुकानदारों को गोल घेरे में खड़े होने वाले लोगों को ही सामान देने की चेतावनी भी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 May 2020 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 09 May 2020 05:59 AM (IST)
लॉकडाउन: 83 वाहनों के काटे चालान, दुकानदारों को दी चेतावनी
लॉकडाउन: 83 वाहनों के काटे चालान, दुकानदारों को दी चेतावनी

शामली:जेएनएन: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार सुबह अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चेकिग अभियान में पुलिस ने दो वाहन सीज करने के साथ ही 83 वाहनों के चालान काटे। बतौर जुर्माना 59 हजार 500 रुपये वसूल किए। पुलिस ने दुकानदारों को गोल घेरे में खड़े होने वाले लोगों को ही सामान देने की चेतावनी भी दी।

लॉकडाउन का उल्लंघन रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। रोजाना पुलिसकर्मी सुबह के समय लाउड स्पीकर की मदद से लोगों से अपील करते है कि वह लॉकडाउन में छूट मिलने के दौरान सामान जरुर खरीदे लेकिन एक घर से केवल एक ही व्यक्ति सामान खरीदने के लिए बाजार में आए, यदि एक से ज्यादा लोग बाजार आते है तो बाजार में भीड़ लगेगी और इससे शारीरिक नही बरती जा सकेगी। कोरोना को हराने के लिए सोशल डिस्टेसिग बरतना बेहद जरुरी है। इसके लिए लॉकडाउन का पालन कर घर में रहना आवश्यक है। बाजार में जाते समय वाहन का कम से कम प्रयोग करे। बावजूद इसके लोग मान नही रहे है। लोगों की मनमानी के कारण ही पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ रही है। शुक्रवार को एसपी ने सख्त वाहन चेकिग अभियान चलाने के आदेश दिए। इस दौरान पुलिस ने 83 वाहनों के चालान काटे और दो वाहनों को सीज भी किया। 59 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। नगर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उनकी टीम ने फव्वारा चौक, शिव चौक क्षेत्र में चेकिग की थी। दर्जनभर से ज्यादा वाहनों के चालान कर जुर्माना वसूल किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुछ दुकानों के बाहर लोग गोल घेरे में नही खड़े थे और दुकानदार उन्हें सामान देने के लिए लाइन में लगने की बात कर रहे थे। ऐसे दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वह गोल घेरे में खड़े होने वाले लोगों को ही सामान बेचे। लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।

chat bot
आपका साथी