15 बूथ पर 3002 लोगों को लगा टीका

जिले में बुधवार को 15 बूथ पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। सभी बूथ पर सुबह से शाम तक भीड़ रही और 3002 लोगों का टीकाकरण हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:27 PM (IST)
15 बूथ पर 3002 लोगों को लगा टीका
15 बूथ पर 3002 लोगों को लगा टीका

शामली, जागरण टीम। जिले में बुधवार को 15 बूथ पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। सभी बूथ पर सुबह से शाम तक भीड़ रही और 3002 लोगों का टीकाकरण हुआ।

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में नौ बूथ रहे। 1050 की टीकाकरण का।लक्ष्य था और 1976 को टीका लगा। 1202 को पहली और 774 को दूसरी डोज लगी। लक्ष्य के सापेक्ष 188.19 फीसद टीकाकरण हुआ।

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में छह बूथ थे और 600 के टीकाकरण का लक्ष्य था। 1026 को टीका लगा। 628 ने पहली और 398 ने दूसरी डोज लगवाई। लक्ष्य के सापेक्ष 171 फीसद टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि गुरुवार को भी 15 बूथ पर ही टीकाकरण होगा।

सपा में शामिल हुए जाटसभा अध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल

जागरण संवाददाता, शामली: जाट सभा के अध्यक्ष धर्मवीर निर्वाल सपा में शामिल हो गए हैं। भैंसवाल रोड पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की।

मांगेराम पूर्व प्रधान सिलावर, देव कुमार सेक्टर संयोजक भाजपा, आदेश देशवाल महामंत्री हिदू युवा वाहिनी, राहुल चौधरी, नीटू दीवान पीरखेडा आदि ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वक्ताओं ने कहा कि सपा में समाज को सदैव सम्मान मिला है। वर्ष-17 में प्रो. सुधीर पंवार को थानाभवन से उम्मीदवार बनाया। राज्य योजना आयोग में सदस्य और पार्टी में प्रवक्ता भी बनाया था। जिलाध्यक्ष भी अशोक चौधरी हैं।

प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि भाजपा की नीतियां किसान विरोधी हैं और किसानों के लिए समाजवादी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। बत्तीसा खाप चौधरी के पुत्र लोकेंद्र, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, देवराज पहलवान भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी