मास्क न लगाने पर 21 लोगों का चालान, शारीरिक दूरी बनाने की अपील

पुलिस ने मंगलवार को जिलेभर में चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान 73 वाहनों के चालान काटे गए। 126700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर में पुलिस ने बाजार में सामान खरीदने आए 21 लोगों का चालान मास्क न लगाने पर किया। पुलिस बाजार में आने वालों से शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 10:55 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 06:04 AM (IST)
मास्क न लगाने पर 21 लोगों का चालान, शारीरिक दूरी बनाने की अपील
मास्क न लगाने पर 21 लोगों का चालान, शारीरिक दूरी बनाने की अपील

शामली, जेएनएन। पुलिस ने मंगलवार को जिलेभर में चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान 73 वाहनों के चालान काटे गए। 126700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर में पुलिस ने बाजार में सामान खरीदने आए 21 लोगों का चालान मास्क न लगाने पर किया। पुलिस बाजार में आने वालों से शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेश पर प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी चेकिग अभियान चलाया गया। पुलिस ने बाजार में बिना वजह वाहन लेकर घूमने वाले युवकों पर विशेष निगाह रखी। इस दौरान ऐसे ही युवकों के 73 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने उनसे 126700 रुपये का जुर्माना वसूल किया। नगर में कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह ने बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए एक टीम का गठन किया। इस टीम ने बाजार में दोपहिया वाहनों पर अकारण घूमने वालों पर नजर रखी। उन्होंने मास्क भी नही लगाया था। पुलिस ने ऐसे 21 लोगों के चालान किए और उनसे लगभग दो हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस ने इस दौरान लोगों से बाजार में शारीरिक दूरी बनाए रखने को भी कहा। पुलिस ने कहा कि बाजार में सभी लोग ऐसा प्रयास करें ताकि वह एक दूसरे से टच भी न होने पाएं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम को कहा गया है कि सभी के साथ मधुर व्यवहार किया जाए।

chat bot
आपका साथी