धूमधाम से मनाया गया मानव एकता दिवस

शामली : निरकांरी मिशन के बाबा गुरुवचन सिंह महाराज के मानव एकता दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। ज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Apr 2017 12:13 AM (IST) Updated:Tue, 25 Apr 2017 12:13 AM (IST)
धूमधाम से मनाया गया मानव एकता दिवस
धूमधाम से मनाया गया मानव एकता दिवस

शामली : निरकांरी मिशन के बाबा गुरुवचन सिंह महाराज के मानव एकता दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। जिला संयोजक हरीश चंद नरूला ने बताया कि निरंकारी बाबा गुरुवचन ¨सह महाराज की याद में मानव एकता दिवस मनाया जाता है। 24 अप्रैल 1980 को दिल्ली में मानवता के मसीहा सत्य की आवाज देते हुए शहीद हुए थे। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन निरंकारी सत्संग भवन पर रात 10 बजे कुछ लोगों ने सत्य के मसीहा पर आक्रमण कर उनकी जीवन लीला समाप्त कर दी थी। वो समझते थे कि उनकी हत्या से सत्य की आवाज दबा दी जाएगी पर ऐसा नहीं हुआ। यह सत्य की आवाज आज तूफान की तरह पूरे संसार में फैलने लगी। यहीं कार्य आज सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्य के मसीहा की सत्य की आवाज जन-जन तक पहुंचानी है। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसके बाद लंगर का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मीडिया प्रभारी डॉ. राजकुमार ¨सह, महावीर, रामप्रसाद, सीमा, बीना, नमन, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी