पति की डांट से नाराज महिला ने खाया जहर, मौत

खुटार क्षेत्र के एक गांव में पति की डांट से नाराज होकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 12:07 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 12:07 AM (IST)
पति की डांट से नाराज महिला ने खाया जहर, मौत
पति की डांट से नाराज महिला ने खाया जहर, मौत

शाहजहांपुर : खुटार क्षेत्र के एक गांव में पति की डांट से नाराज होकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत चल रही है।

थाना बंडा क्षेत्र के गांव इंदलपुर निवासी कंधई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी धूपा की शादी पांच साल पहले गांव दलीपपुर निवासी भारत से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। भारत बाइक और सोने की चेन की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले उसकी बेटी से प्रताड़ित करते थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

chat bot
आपका साथी