महाकांवड़ यात्रा से शिवमय हुआ माहौल

बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आयोजित विशाल महाकांवड़ यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Aug 2019 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 08 Aug 2019 06:21 AM (IST)
महाकांवड़ यात्रा से शिवमय हुआ माहौल
महाकांवड़ यात्रा से शिवमय हुआ माहौल

जेएनएन, मिर्जापुर : बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आयोजित विशाल महाकांवड़ यात्रा निकाली गई। बारिश के बीच जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कालेज मैदान में कलान व मिर्जापुर के कार्यकर्ता एकत्र हुए। विश्व हिदू परिषद के प्रान्त मंत्री राजीव सिंह के नेतृत्व में यात्रा सुबह दस बजे रवाना हो सकी। जलालाबाद नगर में प्रवेश करने पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। जरियनपुरपुर में भी भव्य स्वागत किया गया। कलान में कार्यकर्ताओं ने स्वागत में मिष्ठान वितरित करने के साथ ही आतिशबाजी छुड़ाई। शाम में यात्रा पटना देवकली मंदिर पहुंची जहां जलाभिषेक कर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री सुनील, केके गुप्ता, विपिन शुक्ला, राजेश, जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश गुप्ता,, अनुराग अग्निहोत्री, वीरेंद्र, चंदन, आरेंद्र, पंकज गुप्ता, जितेंद्र, अजय, रामसागर, गौरव राघव आदि मौजूद रहे। संरक्षक पुष्पेंद्र सिह परमार, पंकज, अजय व्यवस्था संभाले रहे।

chat bot
आपका साथी