गन्ने के विवाद में चाचा ने मारी भतीजे को गोली

गन्ने की फसल के विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:28 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:28 AM (IST)
गन्ने के विवाद में चाचा ने मारी भतीजे को गोली
गन्ने के विवाद में चाचा ने मारी भतीजे को गोली

शाहजहांपुर : गन्ने की फसल के विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्र के गांव खिरिया पूर्वी निवासी देवेंद्र और उसके भाई आरेंद्र ने अपने चाचा नेत्रपाल से 10 बीघा खेत बटाई पर लिया था। जिसमें गन्ने की फसल की थी। दोनों ने आधा-आधा गन्ना बेच दिया था। गन्ना ढुलाई के आठ हजार रुपये हुये थे, जिसमें देवेंद्र ने अपने हिस्से के चार हजार रुपये दे दिये थे, लेकिन नेत्रपाल अपने हिस्से के चार हजार रुपये नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस बार खेत में पेड़ी की फसल हुई जिसे शनिवार को देवेंद्र ने नेत्रपाल को बगैर बताये गन्ना काट लिया और उसे बेचने जा रहा था। जब नेत्रपाल को पता लगी तो उसने रास्ते में देवेंद्र को रोक लिया। दोनों के बीच विवाद हुआ। उसके बाद नेत्रपाल देवेंद्र से गन्ना लेकर वापस चला गया। रात में करीब दस बजे शराब के नशे में नेत्रपाल देवेंद्र के घर पहुंचा और दरवाजे पर गालियां देने लगा। विरोध करने नेत्रपाल ने देवेंद्र पर हॉकी से हमला कर दिया। देवेंद्र ने भी अपने बचाव में डंडे चलाये। इसी बीच नेत्रपाल ने तमंचा निकालकर पहले हवाई फायर किया। दूसरा फायर उसने देवेंद्र पर कर दिया। जिससे उसके दाहिने बाजू में गोली लगी। गोली लगने बाद भी देवेंद्र ने नेत्रपाल के हाथ से तमंचा छीन लिया। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। आरेंद्र अपने घायल भाई को लेकर थाने गया। पुलिस ने उसे सीएचसी भेज दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक गोली देवेंद्र के बाजू में फंसी हुई है।

--------------------

पर्ची को लेकर भी चल रहा था विवाद

आरेंद्र ने बताया कि नेत्रपाल अपने हिस्से का गन्ना पर्ची के माध्यम से मिल में डाल देता था, लेकिन उन लोगों के हिस्से की पर्ची नहीं देता था। जिससे उन्हें घाटे में गन्ना बेचना पड़ता था। देवेंद्र कई बार पर्ची मांग चुका था, लेकिन नेत्रपाल मना कर देता था। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।

--------------

वर्जन

मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- वीरेंद्र प्रसाद ¨सह, थाना प्रभारी

chat bot
आपका साथी