गायों को पेड़ से बांधकर काटने का किया प्रयास, छह आरोपित गिरफ्तार

लखीमपुर के पांच गोतस्करों समेत छह गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 01:26 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 01:26 AM (IST)
गायों को पेड़ से बांधकर काटने का किया प्रयास, छह आरोपित गिरफ्तार
गायों को पेड़ से बांधकर काटने का किया प्रयास, छह आरोपित गिरफ्तार

गायों को पेड़ से बांधकर काटने का किया प्रयास, छह आरोपित गिरफ्तार

जेएनएन, शाहजहांपुर : दो गायों के पैर बांधकर उनका वध करने का प्रयास करते छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में पांच लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले है। जबकि एक आरोपित खुटार क्षेत्र का है। पुलिस ने मौके से पशु काटने के उपकरण व फर्जी नंबर की एक कार भी बरामद की। क्षेत्र के कहमारिया गांव के पास सोमवार सुबह पेड़ में दो गायों के पैर बांधकर उन्हें तस्कर काटने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घेराबंदी कर लखीमपुर खीरी जिले के गोला थाना क्षेत्र के बुढवारा गांव निवासी मोहिद, मोहम्मदी थाना क्षेत्र के धमौला गांव निवासी मुन्ना, इसी थाना क्षेत्र के देवीस्थान मुहल्ला निवासी रिजवान, फरमान, इमरान व खुटार थाना क्षेत्र के मैदाखेड़ा गांव निवासी फैयुम खां को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मिली कार के बारे में जानकारी की तो पता चला कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गोमांस को क्षेत्र में बिक्री करने जाते हैं। एएसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि सभी आरोपितों को जेल भेजा गया है। इन सभी का पहले से आपराधिक रिकार्ड है। ऐसे में सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी