त्याग, तपस्या व बलिदान भाजपा का मूलमंत्र : खन्ना

पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को देश का नेतृत्व हर व्यक्ति तक पहुंचा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 12:49 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 12:49 AM (IST)
त्याग, तपस्या व बलिदान भाजपा का मूलमंत्र : खन्ना
त्याग, तपस्या व बलिदान भाजपा का मूलमंत्र : खन्ना

जेएनएन, शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं व कार्यों पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा त्याग, तपस्या व बलिदान पार्टी का मूल मंत्र है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को देश का नेतृत्व हर व्यक्ति तक पहुंचा रहा है।

सांसद अरुण सागर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान पर चर्चा की। आइटी सेल के संयोजक नितेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की विचारधारा अन्य पार्टियों से बिल्कुल भिन्न है। हनुमत धाम मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, डा. कमलेश बाजपेई, श्याम बाबू दीक्षित, राकेश मिश्र, नीतू गुप्ता, अभिषेक यादव, सुनील मालवीय, सोनू बाल्मीकि, वीरेंद्र पाल यादव आदि मौजूद रहे।

वहीं भाजपा के चौक मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग खत्री धर्मशाला में हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र ने मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना के साथ शिविर का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का महामंत्री दीप गुप्ता व पंकज सक्सेना ने शाल ओढ़ाकर किया। कैबिनेट मंत्री ने सरकार की योजनाओं के साथ प्रदेश व जिले में कराए गए कार्यों के बारे में भी बताया। सांसद अरुण सागर, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, उपाध्यक्ष अजय प्रजापति, आयुष शंखधार, अभिषेक तिवारी, अनुज वर्मा, विनायक कपूर, सुमित, अंकित खन्ना, अनूप गुप्ता गप्पी, सुधा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी