छात्रा से तमंचा दिखाकर दुष्कर्म

By Edited By: Publish:Sun, 20 Jul 2014 12:30 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jul 2014 12:30 AM (IST)
छात्रा से तमंचा दिखाकर दुष्कर्म

शाहजहांपुर : जिले में दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही है। खेत पर शौच करने गई छात्रा से एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी कों गिरफ्तार कर लिया है।

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव हुल्लिया की 19 वर्षीया युवती एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। शुक्रवार को वह खेत पर शौच करने गई। जहां गांव के एक युवक ने छात्रा को पकड़ लिया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि वह छात्रा को गन्ने के खेत पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा ने अपने घर पर घटना के बारे में जानकारी दी। छात्रा के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी परवेज मिया ने बताया कि आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है। बण्डा थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर की एक किशोरी शुक्रवार को खेत पर शौच करने गई। गांव के एक युवक ने किशोरी को पकड़ लिया और गलत नीयत से किशोरी को पकड़ लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो वह भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

chat bot
आपका साथी