कानपुर की घटना के बाद जिले में सक्रिय हुई पुलिस

कानपुर के डिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई टीम पर हमलाकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद जिले में पुलिस अलर्ट हो गई है। शुक्रवार शाम को एडीएम प्रशासन एएसपी सिटी के नेतृत्व में चेकिग अभियान चलाया गया। चार पहिया वाहनों को रुकवाकर उनकी तलाशी ली गई। अधिकारियों ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 12:29 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:04 AM (IST)
कानपुर की घटना के बाद जिले में सक्रिय हुई पुलिस
कानपुर की घटना के बाद जिले में सक्रिय हुई पुलिस

जेएनएन, शाहजहांपुर : कानपुर के डिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई टीम पर हमलाकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद जिले में पुलिस अलर्ट हो गई है। शुक्रवार शाम को एडीएम प्रशासन, एएसपी सिटी के नेतृत्व में चेकिग अभियान चलाया गया। चार पहिया वाहनों को रुकवाकर उनकी तलाशी ली गई। अधिकारियों ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की।

जिले में रोजा, निगोही, बंडा व कलान क्षेत्र में भी अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पूर्व में अपराधी हमले कर चुके है। ऐसे में कानपुर के डिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई। एसपी एस आनंद ने पूरे जिले में सख्ती से चेकिग अभियान चलाने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एएसपी सिटी संजय कुमार व सीओ प्रवीण कुमार ने पहले सदर थाने में पीस कमेटी की बैठक की। जिसमे व्यापारियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। इसके अलावा उनकी समस्याएं भी सुनी। इसके बाद अधिकारी सदर व चौक कोतवाली क्षेत्र के अलावा शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी वाहनों की चेकिग कराने पहुंच गए। एएसपी सिटी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि रात में बाहर से आने वाले लोगों पर सख्ती से नजर रखी जाए। जो व्यक्ति संदिग्ध नजर आए उनके बारे में पूरी जांच पड़ताल कराई जाए।

chat bot
आपका साथी