पलक के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

वैश्य समाज महिला की ओर से गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में पलक को तीज क्वीन चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Aug 2019 11:31 PM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 06:23 AM (IST)
पलक के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
पलक के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

जेएनएन, शाहजहांपुर : वैश्य समाज महिला की ओर से गांधी भवन प्रेक्षागृह में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पलक गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। क्लब की अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने उन्हें ताज पहनाया।

वैश्य समाज महिला इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। महिलाओं ने डांस, तीज पर आधारित खेल, घूमर नृत्य कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों की वाहवाही पाई। तीज क्वीन प्रतियोगिता में पलक गुप्ता इसके अलावा फ‌र्स्ट रनरअप नीतू गुप्ता व सेकेंड रनरअप शैव्या गुप्ता रहीं। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज गुप्ता ने सम्मानित किया। ज्योति गुप्ता, प्रिया गुप्ता, कामिनी गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, मीनू गुप्ता, सोनिया गुप्ता, तनुजा बाथम, वंदना गुप्ता, आरती गुप्ता, निशा गुप्ता, मंजू गुप्ता, रजनी गुप्ता, कुमुद गुप्ता, नलिनी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी