सड़क हादसे में महिला की मौत

शुक्रवार की शाम को बंडा थाने के गांव ¨तदुआ नगरिया निवासी विकास पुत्र रामनर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2018 12:00 AM (IST)
सड़क हादसे में महिला की मौत
सड़क हादसे में महिला की मौत

शाहजहांपुर: शुक्रवार की शाम को बंडा थाने के गांव ¨तदुआ नगरिया निवासी विकास पुत्र रामनरेश अपनी मां मुन्नी (52) के साथ बाइक से पुवायां सामान खरीदने आया था। वापस जाते समय नाहिल से लगभग एक किमी पहले निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक गिर गई। पीछे बैठी मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। विकास को भी चोट लगी। सूचना पहुंची 108 से दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। विकास की हालत ठीक बताई गई। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। वहीं गंगसरा में टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गए। जिसमें दो को रेफर कर दिया गया। घायलों में पुवायां के तकिया मुहल्ले की सुखरानी, मजीदपुर के मंगूलाल, कांती देवी और रामसेनही घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया। जिसमें मंगूलाल और कांती देवी को डाक्टरों ने रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी