चंडीगढ़ से घर आ रहे श्रमिक की सड़क दुर्घटना में मौत

खुशहाल जीवन के लिए चंडीगढ़ में कमाई को गए प्रवासी श्रमिक की घर लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:37 AM (IST)
चंडीगढ़ से घर आ रहे श्रमिक की सड़क दुर्घटना में मौत
चंडीगढ़ से घर आ रहे श्रमिक की सड़क दुर्घटना में मौत

जेएनएन, जलालाबाद, शाहजहांपुर : खुशहाल जीवन के लिए चंडीगढ़ में कमाई को गए प्रवासी श्रमिक की घर लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना जलालाबाद अल्हागंज रोड पर ठिगरी गांव के पास की है। यहां चकचंद्रसेन गांव निवासी पवन पाठक पैदल घर के लिए जा रहे थे। पीछे से वाहन की टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। एंबुलेंस से जाकर पवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

चकचंद्र सेन निवासी रामसारे के पुत्र पवन पाठक चंडीगढ़ में प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे। लॉक डाउन में फंसने पर दो माह में पैसे खर्च हो गए। नतीजतन पवन साथियों के साथ ही पैदल चल पड़े। कुछ दूर वाहन और कुछ पैदल चलने के बाद सुबह जलालाबाद के गांव ठिगरी के पास पहुंचे। यहां अज्ञात वाहन से पीछे से टक्कर मार दी। पवन और उनका एक और साथी घायल हो गया। तीसरे साथी ने एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। एक्सीडेंट की सूचना पर जब तक परिजन अस्पताल पहुंचे पवन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल साथी का इलाज चल रहा है।

--------------

लॉकडाउन में पूरा हुआ जिदगी का सफर

तीन दिन पूर्व चंडीगढ़ से चला पवन एक घंटे से पहले ही घर पहुंचने वाले थे। लेकिन 12 किमी पहले ही उनकी जिदगी का सफर पूरा हो गया। पवन के पिता रामआसरे की मौत बहुत पहले हो चुकी है। पवन चार भाईयों में दूसरे नंबर के थे। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। पवन की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

chat bot
आपका साथी