बिहार के युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

बिहार के युवक की ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 05:49 PM (IST)
बिहार के युवक को ट्रैक्टर ने कुचला
बिहार के युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :

बिहार के युवक की ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक की जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।

बिहार के जनपद नवादा के इसवा थाना क्षेत्र के डुम्मरी गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार चौक कोतवाली क्षेत्र के राजघाट पुलिस चौकी के पास जा रहे थे। गर्रा पुल की ओर से आ रहे विद्युत विभाग के ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से विनोद की मौत हो गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल में मिला परिजनों का नंबर

मृतक की जेब में पुलिस को स्वीच ऑफ मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल को चार्ज करने के बाद परिजनों का नंबर तलाश कर उन्हें घटना की जानकारी दी।

दिल्ली में करता था मजदूरी

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विनोद दिल्ली में मजदूरी करता है। शाहजहांपुर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। संभावना है कि दिल्ली से बस से आकर बरेली मोड़ के पास उतर गया। घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा होगा।

पुलिस की लापरवाही से फर्राटा भरते है वाहन

राजघाट पुलिस चौकी तिराहे पर पुलिस कर्मियों की हर समय ड्यूटी रहती है। उसके बाद भी यहां पर वाहन तेज गति से निकलते रहते हैं, जो ऐसे दर्दनाक हादसे का कारण बनते हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में विद्युत पोल लदे थे।

वर्जन:

परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की पड़ताल कराई जा रही है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक

chat bot
आपका साथी