पांच लाख भक्तों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

माघ पूíणमा को पर्व रविवार को स्नान व दानपुण्य के साथ जिले भर में श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 06:08 AM (IST)
पांच लाख भक्तों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी
पांच लाख भक्तों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

जेएनएन, शाहजहांपुर : माघ पूíणमा को पर्व रविवार को स्नान व दानपुण्य के साथ जिले भर में श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। शहर में गर्रा तथा खन्नौत नदी में लोगों ने माघ पूíणमा का पवित्र स्नान किया। कलान तथा जलालाबाद तहसील में गंगा, रामगंगा तथा बहगुल नदी के घाटों पर स्नान को भीड़ रही। राम नगरिया ढाई घाट मेला में तड़के से लेकर देर शाम तक पांच लाख से अधिक लोगों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। स्नान के बाद हवन, पूजन किया, संतों व कन्याओं को भोज कराकर दानपुण्य किया। उल्लास में डूबा ढाई घाट, मौसम ने दिया साथ

संवाद सूत्र, मिर्जापुर : श्रंगी ऋषि की तपोस्थली राम नगरिया मेला पर मुख्य स्नान हुआ। जनपद समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। चटख धूप के कारण पर्व का उल्लास बढ़ गया। इस दौरान मेला मजिस्ट्रेट रमेश बाबू, सीओ जलालाबाद ब्रह्मपाल सिह पुरे दिन डटे रहे।

करीब एक लाख श्रद्धालु माघ पूíणमा स्नान के कल्पवास में आ गए थे। शेष श्रद्धालुओं का तीन दिन पूर्व से पहुंचना शुरु हुआ। शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ के आने से जाम लगा रहा। श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त से लेकर शाम तक स्नान किया। कल्पवासियों के साथ साधु संतों ने स्नान के साथ गंगाजी की पूजा अर्चना की। गंगा के घाटों पर जाने वाले सभी मार्गों फूल भी चढ़ाए गए। समूचे मेला ग्राउंड पर भीड़ के कारण तिल भी रखने की जगह न बची। सुबह कड़ाके की सर्दी के बावजूद श्रद्धा का ज्वार रहा। दोपहर में चटख धूप खिलने पर पर्व का आंनद बढ़ गया।

श्रद्धालुओ की मनौती पूर्ण होने पर गंगा कथा सुनने के साथ हवन पूजन किया। तमाम भक्तों ने गंगाजी को वस्त्र अर्पण (पहनावन) किये। कन्याओं व संतों को भोज कराकर पुण्य कमाया।

chat bot
आपका साथी