शाहजहांपुर में आधा महीना बीतने के बाद भी नहीं बढ़ रहा सरकारी खरीदा का आंकड़ा

आधा महीना बीत चुका है लेकिन जिले में धान खरीद का आंकड़ा एक हजार मीट्रिक टन भी नहीं पहुंच सका है। यह स्थिति तब जबकि शासन से लेकर प्रशासन तक समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए जोर दे रहे हैं लेकिन केंद्र प्रभारियों की मनमानी के कारण किसान आढ़तों पर ही पहुंच रहे हैं। हालत यह कि अब तक 40 केंद्रों का खाता ही नहीं खुला है। गांवों में लगे केंद्रों पर स्थिति इससे भी ज्यादा खराब है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 12:03 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 12:03 AM (IST)
शाहजहांपुर में आधा महीना बीतने के बाद भी नहीं बढ़ रहा सरकारी खरीदा का आंकड़ा
शाहजहांपुर में आधा महीना बीतने के बाद भी नहीं बढ़ रहा सरकारी खरीदा का आंकड़ा

जेएनएन, शाहजहांपुर : आधा महीना बीत चुका है, लेकिन जिले में धान खरीद का आंकड़ा एक हजार मीट्रिक टन भी नहीं पहुंच सका है। यह स्थिति तब जबकि शासन से लेकर प्रशासन तक समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए जोर दे रहे हैं, लेकिन केंद्र प्रभारियों की मनमानी के कारण किसान आढ़तों पर ही पहुंच रहे हैं। हालत यह कि अब तक 40 केंद्रों का खाता ही नहीं खुला है। गांवों में लगे केंद्रों पर स्थिति इससे भी ज्यादा खराब है। कई स्थानों पर अब तक पूरे केंद्र भी नहीं खुल सके हैं। इसका फायदा बिचौलिए उठा रहे हैं। किसानों से 1200 से 1400 तक के रेट पर खरीद हो रही है। बेहद कम खरीद

अगर जिले की बात करें तो यहां अब मंडियों में अब तक दो लाख 13 हजार क्विटल धान की आवक हुई है। इसमें से सबसे ज्यादा रोजा मंडी में एक लाख 85 हजार क्विटल धान आया है। तिलहर में 27 हजार व जलालाबाद में मात्र 900 क्विटल की आवक हुई है। जबकि सरकारी खरीद का आंकड़ा काफी कम है। 159 खुल सके केंद्र

धान खरीद के लिए जिले में अब तक 159 सरकारी क्रय केंद्र खोले जा सके हैं। जबकि 170 केंद्र का लक्ष्य है। इनमें से 119 केंद्रों पर 886 मीट्रिक टन खरीद हुई है। इस बार 46.81 लाख क्विटल खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

अभी तक धान में नमी की मात्रा मानक से अधिक है। लगातार केंद्रों के निरीक्षण किए जा रहे हैं। सरकारी खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार से धान खरीद में रफ्तार बढ़ जाएगी।

कुमार कमलेश पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

chat bot
आपका साथी