राखियों में इडली, डोसा के साथ मोमोज व मैगी भी

राखियों में इडली डोसा के साथ माेमोज व मैगी भी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Aug 2022 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 09 Aug 2022 11:41 PM (IST)
राखियों में इडली, डोसा के साथ मोमोज व मैगी भी
राखियों में इडली, डोसा के साथ मोमोज व मैगी भी

राखियों में इडली, डोसा के साथ मोमोज व मैगी भी

जेएनएन, शाहजहांपुर : दो दिन बाद रक्षाबंधन है। बाजार में राखियों की दुकानें सज गईं हैं। इस बार बच्चों को लुभाने के लिए कार्टून के साथ-साथ फास्ट फूड वाली राखियां भी बाजार में आईं हैं। जिनको काफी पसंद किया जा रहा है। मारवाड़ी राखी, रेशम की डोरी वाली राखियों समेत अन्य तमाम वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। मंगलवार से ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। चौक व सदर बाजार में ज्यादा दुकानें होने के कारण यहां भी देर शाम तक महिलाएं खरीदारी करती रहीं। भाइयों के लिए राखी खरीदनी थी इसलिए ज्यादा मोलभाव भी नहीं किया। 500 रुपये तक में राखी उपलब्ध मारवाड़ी राखी 30 से 200 रुपये तक में बिक रही है। जबकि एड़ी राखी 150 से 500 रुपये तक में है। मैगी शेप में राखी की कीमत 50 से 100 रुपये है। इनके अतिरिक्त डोसा, बर्गर, ओरियो, मोमोज, इडली, बहू की डोली, पेन समेत अन्य वैरायटी की राखियां भी बच्चों के लिए आई हैं। छोटा भीम समेत विभिन्न कार्टून चरित्रों पर बनीं राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। चार सौ रुपये में दो राखियों के साथ पूजन थाल की भी बिक्री हो रही है। राखी खरीदने आई हूं। यहां पर कई डिजाइनर राखियां उपलब्ध हैं। रेट जरूर ज्यादा हैं, लेकिन त्योहार भी साल में एक बार आता है। प्रीति शर्मा राखियां खरीदने आई थीं। बच्चों के लिए फास्ट फूड वाली राखियां इस बार बाजार में नई हैं। इसमें से कुछ पसंद करूंगी। अवंतिका सिंह रक्षाबंधन का इंतजार साल भर रहता है। वैरायटी तो बहुत हैं। इनमें से अच्छी राखी पसंद करना थोड़ा मुश्किल है। प्रिया कुमारी दुकानों पर कई तरह की राखियां हैं। कुछ अच्छी राखियां ढूंढ रही हूं। यह पर्व भाई बहन के प्रेम को और मजबूत करता है। दक्षिता सिंह हमारे पास दस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की राखी है। दुकान पर इस बार कई नई वैरायटी आई हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं। इस बार बिक्री हर साल से अच्छी हो रही है। विजय गुप्ता, दुकानदार

chat bot
आपका साथी