सोने के दाम ने शौकीनों की उड़ाई रंगत

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की तरह सोने का भाव चरम पर पहुंच गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 06:07 AM (IST)
सोने के दाम ने शौकीनों की उड़ाई रंगत
सोने के दाम ने शौकीनों की उड़ाई रंगत

जेएनएन, शाहजहांपुर : पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की तरह सोने का भाव चरम पर पहुंच गया है। लॉकडाउन में ढील के बावजूद सोने का भाव 50 हजार प्रति दस ग्राम की दहलीज पर पहुंच गया है। इससे सोने के शौकीनों के साथ निवेशकों के चेहरे की रंगत भी फीकी पड़ने लगी है। बाजार में भी सन्नाटा है। गिने चुने लोग भी सोने की खरीद की इच्छा के लिए सराफा की दुकानों पर पहुंच रहे हैं।

कई जिलों से आते खरीददार

शाहजहांपुर का सराफा बाजार समीपवर्ती जिलों के आकर्षण का केंद्र है। यहां शाहजहांपुर के अलावा हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर, पीलीभीत के लोग भी सोना, चांदी के जेवरात खरीदने के लिए आते है। सहालग तो मांग और बढ़ जाती थी, लेकिन अब सन्नाटा सा पसरा है। यहां की थोक दुकानों से अन्य जिलों के फुटकर व्यापारी भी सोना खरीदते हैं। फोटेा 28 एसएचन 14

सोने के भाव में तेजी है। खरीदार आते है, लेकिन भाव सुनकर लौट जात हैं। सोने की बिक्री बहुत कम हो गई है।

रोहित गुप्ता, सराफा व्यापारी सोने में कभी घाटा नहीं होता। शादियों का भी सीजन चल रहा है। लेकिन सोने के भाव में चमक से बाजार की रंगत फीकी है।

सिद्धार्थ रस्तोगी सराफ व्यापारी फोटेा 16

सोने का भाव बहुत बढ़ गया। उपहार में सोने की आभूषण खरीदने की इच्छा थी, लेकिन दाम इतना कि हाथ रखना मुश्किल है। अनुराधा सक्सेना

फोटेा 17

सोचा था इस बार सोने के आभूषण खरीदेंगे। लेकिन दाम 49 हजार के पार सुनकर हिम्मत नहीं होती। अब थोड़ा इंतजार करेंगे।

पूजा ग्राह लॉकडाउन की वजह से सोने की खदान में काम नहीं हो सका। इसलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव बढ़े हैं। भारत-चीन तनाव का भी असर पड़ा है। अभी खरीद कम है, लेकिन भाव बढ़ता रहा तो फिर लोग सोना खरीदने में गुरेज नहीं करेगे।

विनोद सर्राफ, अध्यक्ष सराफा व्यापार मंडल सदर बाजार

chat bot
आपका साथी